
jhunjhunu mandawa by election won congress
झुंझुनूं. मण्डावा से कांग्रेस की रीटा चौधरी ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। इससे पहले वह वर्ष 2008 में भी विधायक रह चुकी। इसी के साथ जिले में कांग्रेस विधायकों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गई है। वहीं भाजपा के विधायकों की संख्या 2 से घटकर एक रह गई है। जीत के बाद जश्न शुरू हो गया है।
किसान और युवा मेरी प्राथमिकता- रीटा
जीत के बाद सबसे पहले रीटा ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि किसान और युवा प्राथमिकता रहेगी। आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाएगी। युवाओं को रोजगार देंगे।
झुंझुनूं में अब तक के उप चुनाव व उनके परिणाम
-पहला उप चुनाव 1969 में हुआ।यह चुनाव तत्कालीन विधायक रघुवीर सिंह के इस्तीफा देने के कारण हुआ।इस चुनाव में कांग्रेस के शीशराम ओला जीते।
-दूसरा उप चुनाव मंडावा में 1983 में तत्कालीन विधायक लच्छूराम के निधन के कारण हुआ।इस चुनाव में दयाराम को हराकर कांगे्रस के रामनारायण चौधरी विधायक बने।
-इसके बाद खेतड़ी में 1988 में तत्कालीन विधायक मालाराम गुर्जर के निधन के कारण तीसरा उप चुनाव हुआ।इस उप चुनाव में कांग्रेस के डॉ जितेन्द्र ङ्क्षसह ने दाताराम गुर्जर को हराया।
-चौथा उप चुनाव झुंझुनूं में 1996 में हुआ। बहुचर्चित इस उप चुनाव में भाजपा के डॉ मूलङ्क्षसह शेखावत व कांग्रेस के दिग्गज नेता शीशराम ओला के पुत्र बृजेन्द्र ओला के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें डॉ मूल सिंह शेखावत ने जीत दर्ज की।
-पांचवां उप चुनाव सूरजगढ़ विधायक संतोष अहलावत के सांसद बनने के कारण हुआ। इस उप चुनाव में भाजपा के डॉ दिगम्बर सिंह व कांग्रेस के श्रवण कुमार मैदान में रहे। भाजपा सत्ता में होने के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा, जीत कांग्रेस के श्रवण कुमार की हुई।जिले में मंडावा का यह छठा उप चुनाव है। इसमें एक तरफ कांग्रेस की रीटा चौधरी है तो दूसरी तरफ भाजपा की सुशीला सीगड़ा है। कारी ने बताया कि जन साधारण के लिए जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में स्क्रीन लगवाई गई है, जिस पर आमजन उप चुनाव का परिणाम लाईव देख सकते हैं।
Published on:
24 Oct 2019 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
