झुंझुनूं। झुंझुनूं के बुहाना सरपंच की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में सरपंच और उसके साथी एक बस कंडक्टर से मारपीट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सतनाली से जयपुर चलने वाली बस के दो कंडक्टरों में सवारियों को लेकर आपस में विवाद था। जिसके चलते बस मालिक और बुहाना सरपंच दशरथ सिंह अपने साथियों के साथ बस स्टैंड पहुंचा। सरपंच ने दूसरी बस के कंडक्टर बजरंगलाल के साथ लात घूंसे से जमकर मारपीट की। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही बुहाना थाने में सरपंच और बजरंग लाल ने मारपीट को लेकर एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए हैं वहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।