13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के नीरज ने हैमर फेंककर बनाया नया रेकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक

गांव झारोड़ा निवासी नीरज बलौदा ने 67.91 मीटर दूर हैमर फेंककर गुरुवार को नया रेकॉर्ड बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
neeraj_.jpg

झुंझुनूं. गांव झारोड़ा निवासी नीरज बलौदा ने 67.91 मीटर दूर हैमर फेंककर गुरुवार को नया रेकॉर्ड बनाया है। नेवी में सूबेदार मेजर नीरज ने हैदराबाद में आयोजित 72वी. इंटर सर्विसेज एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 67.91मीटर दूर हैमर फेंककर सर्विसेज का नया रेकार्ड स्थापित किया। इससे पहले सेना के जवान भूपेंद्र ने 2018 में 66.55 मीटर दूर हैमर फेंककर यह रेकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास, भारत ने 41 साल बाद घुड़सवारी में जीता गोल्ड

सपना ओलम्पिक का
पदक जीतने के बाद राजस्थान पत्रिका से बातचीत में नीरज ने बताया कि इंजरी के कारण वे एशियन गेम्स में नहीं जा सके। अब सपना ओलम्पिक में देश के लिए पकद जीतना है। उसने पहले अपने चाचा सुनील बलौदा से हैमर थ्रो के गुर सीखे। अब कोच अनिल पूनिया उनको जयपुर में ट्रेनिंग दे रहे हैं। वे नेशनल में अब तक पंद्रह बार स्वर्ण पदक जीत चुके। एशियन चैम्पियनशिप में भारत की टीम से खेल चुके और साऊथ एशियन गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिला चुके।

यह भी पढ़ें : Asian games 2023: बेटे के गोल्ड जीतने के लिए मां ने रखा उपवास... दादी ने कहा: बोलकर गया था जीत कर आऊंगा