21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं एसपी का कमाल: 12 ​दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई झुंझुनूं पुलिस राज्य में आई पांचवें नंबर पर

एसपी राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद 16 से 27 मार्च तक 12 दिन में सात करोड़ 80 लाख 42 हजार 305 रुपए की सामग्री व नकदी जब्त कर कई अपराधियों को सलांखों के पीछे पहुंचा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
झुंझुनूं एसपी का कमाल: 12 ​दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई झुंझुनूं पुलिस राज्य में आई पांचवें नंबर पर

झुंझुनूं एसपी राज​र्षि राज वर्मा

Jhunjhunu police ranks fifth in the state : लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता के दौरान अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर करोड़ों रुपए के अवैध मादक पदार्थ, शराब, अन्य सामग्री समेत नकदी जब्त करने के मामले में झुंझुनूं पुलिस ने कमाल कर दिया। महज 12 दिन में पिछले लोकसभा चुनाव से ज्यादा कार्रवाई कर राज्य में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। एसपी राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के बाद 16 से 27 मार्च तक 12 दिन में सात करोड़ 80 लाख 42 हजार 305 रुपए की सामग्री व नकदी जब्त कर कई अपराधियों को सलांखों के पीछे पहुंचा दिया। एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि जिले में आबकारी अधिनियम के तहत 31 प्रकरण दर्ज कर चार लाख से अधिक कीमत की 3468 लीटर अवैध शराब, एनडीपीएस एक्ट के तहत छह प्रकरण दर्ज कर 11.769 किलो अवैध मादक पदार्थ जिसकी कीमत पांच लाख 60 हजार 680 रुपए, सात लाख 76 हजार रुपए नकद राशि व अन्य अवैध सामग्री के खिलाफ कार्रवाई कर 45 प्रकरण दर्ज कर 45 वाहन व अन्य अवैध सामग्री जिसकी कुल कीमत सात करोड़ 63 लाख तीन हजार 970 रुपए हैं, जब्त किए गए।

पिछले चुनाव के मुकाबले 28 गुणा ज्यादा
2019 में आचार संहिता के दौरान 27 लाख 84 हजार 450 रुपए की जब्ती की गई थी। वहीं, विधानसभा चुनाव 2023 में चार करोड़ छह लाख 51 हजार 256 रुपए की जब्ती की गई। लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले अब तक 28 गुणा ज्यादा कार्रवाई की गई है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग