1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरा शेखावाटी हैरान : आखिर कहां गया ढाई साल का युवराज, देखे चौंका देने वाले इस मामले की तस्वीरें

उदयपुरवाटी. पूरा शेखावाटी अंचल हैरान है। आखिर ये ढाई साल का मासूम बच्चा युवराज गया कहां?। कौन और क्यों ले गया उसको?।

2 min read
Google source verification
udaipurwati child Missing

उदयपुरवाटी. पूरा शेखावाटी अंचल हैरान है। आखिर ये ढाई साल का मासूम बच्चा युवराज गया कहां?। कौन और क्यों ले गया उसको?। शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार अपराह्न तक ये सवाल पहेली बना हुआ है। पुलिस को भी इसका जवाब नहीं मिल रहा। खुद झुंझुनूं पुलिस के ‘टाइगर’ (एसपी) मनीष अग्रवाल गली-गली जाकर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें इस मामले की अधिक तस्वीरें

udaipurwati child Missing

युवराज के घर उदयपुरवाटी के पांच बत्ती के पास है। वह इस जगह पर शुक्रवार शाम को खेल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

udaipurwati child Missing

पुलिस ने तुरंत कस्बे में नाकाबंदी करवाई और रातभर पूरे उदयपुरवाटी में सर्च अभियान चलाया, मगर बच्चे का सुराग नहीं लगा।

udaipurwati child Missing

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले तो एक संदिग्ध नजर आया, जिसकी गोद में बच्चा है।

udaipurwati child Missing

पुलिस ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल करवाए। लोग फुटेज तो देख रहे हैं, मगर संदिग्ध को अभी तक पहचान नहीं पाए।

udaipurwati child Missing

पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल शनिवार सुबह उदयपुरवाटी में गली-गली घूमे और कई दुकानदारों से पूछताछ भी की।

udaipurwati child Missing

युवराज की एक तस्वीर, जिसमें वह अपने घर पर परिजन के पास बैठा हुआ है।

udaipurwati child Missing

ऐसा दिखता उदयपुरवाटी से लापता हुआ ढाई साल का युवराज।