22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू-कश्मीर में झुंझुनूं का लाल शहीद, 10 दिन पहले आकर गए थे गांव

बगड़ कस्बा निवासी हवलदार नरेश कुमार दून (34) श्रीनगर के चौकीबल (जम्मू कश्मीर) में ड्यूटी के दौरान गुरुवार को शहीद हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
shadi_1.jpg

बगड़ (झुंझुनूं)। बगड़ कस्बा निवासी हवलदार नरेश कुमार दून (34) श्रीनगर के चौकीबल (जम्मू कश्मीर) में ड्यूटी के दौरान गुरुवार को शहीद हो गए। उनकी ड्यूटी एक ऑपरेशन में थी। अचानक तबीयत बिगड़ने से सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी दो महीने पहले ही आगरा से जम्मू में ड्यूटी लगी थी और 10 दिन पहले ही गांव आकर गए थे। बुधवार शाम को मोबाइल पर बड़े भाई से बात भी हुई। वर्ष 2007 में सेना में भर्ती हुए नरेश की दो माह बाद ही सेवानिवृति होनी थी। कलक्टर ने बताया कि शहीद की पार्थिव देह शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे बगड़ पहुंचेगी। पैतृक गांव बगड़ में पूर्ण राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पूर्व सरपंच का अनूठा निर्णय, तीस बीघा भूमि में खड़ी बाजरे की फसल गायों के लिए छोड़ी

वर्ष 2012 में हुई थी शादी
दून की शादी सोलड़ा गांव (हरियाणा) निवासी सुदेश के साथ 2012 में हुई थी। उनकी बेटी मानवी कक्षा 5 में व नौ साल का बेटा नमन कक्षा तीन में मां के साथ रहकर आगरा में पढ़ रहे हैं। बड़ा भाई सुरेश खेतीबाड़ी तो छोटा भाई मुकेश प्राइवेट नौकरी करता है। उनकी मां सुनीता देवी व पिता महेंद्रसिंह बड़े बेटे के साथ गांव में रहते हैं। वे मूल रूप से हरियाणा के सागवान गांव के हैं। करीब दस वर्ष से बगड़ में रह रहे हैं।