16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति के दिल में बसा था नवलगढ़

उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य का चुनाव निर्दलीय लड़ा था तब भाजपा नेताओं को बाड़ाबंदी करनी पड़ गई थी। तब कांग्रेस के अलावा अन्य विधायकों ने भी उनके पक्ष में मतदान किया था।

2 min read
Google source verification
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति के दिल में बसा था नवलगढ़

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति के दिल में बसा था नवलगढ़

#kamal morarka

झुंझुनूं. देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में शामिल कमल मोरारका ने जिले का नाम देश दुनिया में रोशन किया, लेकिन वे अपनी जड़ों को नहीं भूले। वे अक्सर नवलगढ़ आते रहते थे। क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देते थे। जब भी आते थे आम आदमी की तरह सभी से दिल से मिलते थे। अपनी माटी से दिल से लगाव रखते थे। इसके लिए उन्होंने उनके गृह क्षेत्र नवलगढ़ में खूब कार्य करवाए। नवलगढ़ में ऑर्गेनिक खेती थी करवाते थे।
राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नवलगढ़ में हर वर्ष मेला लगाते थे।

#kamal morarka nawalgarh
चंद्रशेखर के कार्यकाल में रहे मंत्री
वर्ष 1990 में जब चंद्रशेखर भारत के प्रधानमंत्री थे, तब मोरारका केन्द्र में मंत्री थे। वे राज्यसभा सदस्य के रूप में राजस्थान से संसद में पहुंचे थे। इसके बाद वे समाजवादी जनता पार्टी के मुखिया भी रहे। वर्ष 2016 में उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य का चुनाव निर्दलीय लड़ा था तब भाजपा नेताओं को बाड़ाबंदी करनी पड़ गई थी। तब कांग्रेस के अलावा अन्य विधायकों ने भी उनके पक्ष में मतदान किया था। मोरारका ने लंदन में महात्मा गांधी की कई वस्तुओं को नीलामी में एक लाख पाउंड से अधिक खर्च करके खरीदा और भारत लाए।


नवलगढ़ में बनाई भव्य पालिका
मोराराका ने नवलगढ़ में आधुनिक सुविधाओं युक्त नगर पालिका का भव्य भवन बनाकर दिया। नवलगढ़ में ही स्कूल का निर्माण करवाया। झुंझुनूं पुलिस लाइन में सभागार का निर्माण भी मोरारका ने ही करवाया। इसके अलावा भी विकास कार्यों में हमेशा आगे रहे। सालासर में एक किलो सोना चढ़ाया था। नवलगढ़ में सड़क बनवाई।

#kamal morarka nawalgarh
बडे प्रोजेक्ट बनाती है कम्पनी
सीए मनीष अग्रवाल ने बताया कि मोरारका की अनेक कम्पनियां हैं जो देश विदेश में कारोबार करती है। सबसे प्रमुख कम्पनी गेनन डंकर्रले (गेमन इंडिया) है। यह कम्पनी देश के बड़े प्राजेक्ट के सिविल निर्माण का कार्य करती है। बड़े थर्मल पावर सहित देश के बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण करती है। इंदौर में बड़ी वस्त्र मिल भी थी।


खेलों में भी रुची
मोरारका की खेलों में भी काफी रूची थी। वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में उपाध्यक्ष तथा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रह चुके। वे नवलगढ़ में एक आधुनिक स्टेडियम बनवा रहे थे।


जन्म

18 जून 1946

निधन

यह मेरे लिए अपूरणीय क्षति-राजकुमार
नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा ने ट्वीट किया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नवलगढ़ के मशहूर उद्योगपति कमल मोरारका के निधन से स्तब्ध हूं। हम सभी के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।