31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए अब तक झुंझुनूं जिले में कहां कितनी बरसात हुई

14-15 वर्षों के आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन से पता चलता है कि वर्ष 2010 में रेकॉर्ड बरसात हुई थी। उस वर्ष पूरे जिले में 767.57 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। 2010 के बाद अभी तक यह रेकॉर्ड नहीं टूटा है। वहीं सबसे कम बरसात वर्ष 2009 में हुई थी। तब जिले के अधिकांश हिस्से को सूखे का सामना करना पड़ा था। किसानों को काफी नुकसान हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
जानिए अब तक झुंझुनूं जिले में कहां कितनी बरसात हुई

जानिए अब तक झुंझुनूं जिले में कहां कितनी बरसात हुई

Know how much rain in Jhunjhunu district
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में इस बार मानसून मेहरबान है। सावन आधे से ज्यादा बीता है। अभी पूरा भादो बाकी है। अच्छी बरसात से अच्छी फसल की उम्मीद है। मानसून के बादल सबसे ज्यादा खेतड़ी व गुढ़ागौड•ाी में बरसे। खेतड़ी में पूरे जिले की सर्वाधिक बरसात हुई। यहां 31 जुलाई तक 513 एमएम बरसात हो चुकी। वहीं गुढ़ागौड•ाी में भी 471 एमएम बरसात दर्ज हो चुकी। जबकि सबसे कम बरसात बुहाना व मंडावा में हुई। बुहाना में अभी मात्र 233 एमएम बरसात हुई है। यह आंकड़ा पूरे जिले में सबसे कम है। वहीं मंडावा में भी अभी तक 312 एमएम बरसात हुई है।

#Mansoon News Jhunjhunu 2022
2010 में हुई सर्वाधिक
14-15 वर्षों के आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन से पता चलता है कि वर्ष 2010 में रेकॉर्ड बरसात हुई थी। उस वर्ष पूरे जिले में 767.57 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। 2010 के बाद अभी तक यह रेकॉर्ड नहीं टूटा है। वहीं सबसे कम बरसात वर्ष 2009 में हुई थी। तब जिले के अधिकांश हिस्से को सूखे का सामना करना पड़ा था। किसानों को काफी नुकसान हुआ था।


जुलाई तक हुई बरसात
सेंटर बरसात एमएम में
झुुझुनूं 408
मलसीसर 328
चिड़ावा 334
सूरजगढ़ 365
खेतड़ी 513
बुहाना 233
नवलगढ़ 317
उदयपुरवाटी 454
मंडावा 312
गुढ़ागौड•ाी 471
कुल औसत 373.50
(एक जनवरी से 31 जुलाई 2022)
--------------------------------------
14 साल में इस प्रकार हुई बरसात (एमएम में)
वर्ष बरसात
2009 290
2010 767.57
2011 678.14
2012 517.71
2013 552.14
2014 514.86
2015 485.43
2016 543.50
2017 329.88
2018 470.50
2019 683.88
2020 410.13
2021 614.125
(01 जनवरी से 31 दिसम्बर तक)


एक्सपर्ट बोले

जुलाई तक पूरे राज्य में अच्छी बरसात हुई है। अब तक राजस्थान में 270 एमएम बारिश हो चुकी। यह औसत से ज्यादा है। अगस्त में भी अच्छी बरसात होगी। सावन आधे से ज्यादा बीता है। अभी पूरा भादो बाकी है। अच्छी बरसात से अच्छी फसल की उम्मीद है।
-दीपेन्द्र बुडानिया, एक्सपर्ट एवं वरिष्ठ व्याख्याता भूगोल, डाइट झुंझुनूं