
जानिए कब है होली, इस बार क्या रहेगा खास
#holi 2021
झुंझुनूं. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर 28 मार्च 2021 को सर्वार्थसिद्धि योग में होली का पूजन होगा। प्रदोषकाल में पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर अमृत सिद्धि योग भी रहेगा इसमें भी शाम 6.37 से रात 8.59 बजे तक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय बताया गया है। विशेष यह है कि दशकों बाद होली पर सूर्य, अर्यमा व ब्रह्मा की साक्षी रहेगी, यह दुर्लभ संयोग है। होली के दूसरे दिन रंगों का त्योहार धूलंडी मनाया जाएगा। इसके अगले दिन भाईदूज रहेगी।
सिद्ध पीठ फतेह बालाजी धाम के पंडित रामावतार मिश्र के अनुसार होली 28 मार्च को रविवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, वृद्धि योग, विष्टि उपरांत बालव करण तथा कन्या राशि के चंद्रमा की साक्षी में आएगी। किसी भी पर्व त्योहार की शुभता के लिए पंचाग के इन पांच अंगों का अपना विशेष महत्व है।
Know when holi 2021
संयोग से इस बार ग्रहों की स्थिति तथा नक्षत्र मेखला की गणना से देखें तो उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रदोषकाल के आरंभ का स्पर्श कर रहा है। शास्त्रों में इसका विशेष महत्व बताया गया है। रविवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का होना सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण करता है। इस योग में प्रदोकाल का स्पर्श समस्त प्रकार के कार्यों में सिद्धि देने वाला बताया गया है। यह होलिका पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय है। धर्मशास्त्रीय मान्यता में भी होलिका पूजन के लिए प्रदोषकाल का समय ही सर्वोत्तम बताया गया है।
#holi 2021
पूजन से विशिष्ट फल की प्राप्ति
पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया ज्योतिष शास्त्र में वृद्धि योग के स्वामी सूर्य हैं। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी अर्यमा तथा बालव करण के स्वामी ब्रह्मा हैं। इन तीनों का अपना विशेष स्थान है। मान्यता है जब विशेष स्वामियों की उपस्थिति में पर्व काल आता है, तो इनका ध्यान करके पूजन करने से विशिष्ट फल की प्राप्ति होती है।
Know when holi 2021
यह योग भी
इस वर्ष होली पर ध्रुव योग बनने जा रहा है। होली के दिन कन्या राशि में चंद्रमा गोचर होगा। वहीं, गुरु और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे। जबकि मीन राशि में शुक्र और सूर्य रहेंगे। वहीं, वृषभ राशि में मंगल और राहु, कुंभ राशि में बुध और वृश्चिक राशि में केतु विराजमान होंगे। ज्योतिष में इस विशेष योग को खास माना जाता है।
#holi 2021
होली के शुभ मुहूर्त
- होलिका दहन 28 मार्च 2021
- होलिका दहन मुहूर्त
- 6.37 बजे से 8.56 बजे तक
- पूर्णिमा तिथि शुरू - 28 मार्च 2021 को सुबह 03.27 बजे से
- पूर्णिमा तिथि संपन्न - 29 मार्च 2021 को 00.17 बजे तक
Published on:
05 Mar 2021 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
