9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

जानें कौन हैं एमडी चोपदार, जिनको बनाया है कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष

एमडी चोपदार राजस्थान मदरसा बोर्ड के वर्तमान में चेयरमैन भी हैं। वे राजस्थान के झुंझुनूं शहर के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

एम. डी. चोपदार

एमडी चोपदार को राजस्थान कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। चोपदार की नियुक्ति के बाद उनके इंदिरा नगर स्थित आवास पर मिठाई बांटी गई व पटाखे छोड़कर जश्न मनाया गया। एमडी चोपदार राजस्थान मदरसा बोर्ड के वर्तमान में चेयरमैन भी हैं। वे राजस्थान के झुंझुनूं शहर के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। उनका दवा का कारोबार है। पिता डॉ सलाउद्दीन चोपदार आयुर्वेद के प्रसिद्ध डॉक्टर थे। उनके अस्पताल की ओर से शरद पू​र्णिमा को लोगों को दमा की दवा निशुल्क वितरित की जाती है। चोपदार तीन भाईयों में मझले हैं। बड़े भाई राजा का मुम्बई में कारोबार है। फिल्म निर्माता हैं। जबकि छोटा भाई सलीम दीवान बॉलीवुड में अ​भिनेता हैं। उनके पिता के नाम से बना फाउंडेशन जरूरतमंदों की मदद करता रहता है।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पत्रिका ने उनसे बात की, पेश है मुख्य अंश।

सवाल: क्या प्राथमिकता रहेगी?

जवाब: अल्पसंख्यक वर्ग में आने वाले जैन, बोध, सिख, इसाई, मुस्लिम व पारसी सहित सभी वर्ग की समस्याओं को जानकार उनका समाधान करवाया जाएगा। राजस्थान के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों व 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर उनसे मिलूंगा। पार्टी में उनकी भागीदारी बढाई जाएगी।

सवाल:श्रेय किसे देंगे?

जवाब: पहला श्रेय हमारे सभी के नेता राहुल गांधी को। इनके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, इमरान प्रतापगढ़ी, केसी वेणुगोपाल राव, अशोक गहलोत, सचिन पायलट व गोविंद सिंह डोटासरा सहित सभी ने मेरी मदद की।

सवाल: मदरसा बोर्ड के चेयरमैन पहले से हैं, अब एक और जिम्मेदारी मिली है? इसे कैसे देखते हैं?

जवाब: सच बता रहूं। इस पद के लिए करीब पचास व्यक्ति दावेदारी कर रहे थे। लेकिन दिल्ली व जयपुर में बैठे नेताओं ने कहा कि यह मेहनती है। मेहनत का ही ईनाम मिला है। सभी को साथ लेकर चलेंगे।

सवाल: संगठन के अलावा समाज के लिए क्या करेंगे?

जवाब: अल्पसंख्यक वर्ग हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है। आगामी निकाय चुनाव में उनको ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सभी को फिर से एक्टिव किया जाएगा। पूरे प्रदेश स्तर का समारोह आयोजित कर भामाशाहों से कहेंगे वे अपनी राशि शिक्षा पर खर्च करें। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनको ऋण दिलाया जाएगा। तालीम पर जोर दिया जाएगा।

जयपुर एयरपोर्ट पर किया स्वागत

राजस्थान अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के नव-नियुक्त अध्यक्ष एम. डी. चोपदार का मुम्बई से आने पर जयपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मन्नू भाई, मोहम्मद आरिफ देशवाली (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, देशवाली समाज), इश्हाक रंगरेज, अब्दुल देशवाली, जावेद खान देशवाली, हिमांशु, इमरान राईन, फ़तेह सिंह, कृष्ण सिंह, इमरान मणियार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एम. डी. चोपदार ने सुखजिंदर सिंह रंधावा, व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

झुंझुनूं में बांटी मिठाई

चोपदार की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उन्हें बड़ी व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए संगठन को और मजबूत करने का कार्य दिया है। झुंझुनूं में आतिशबाजी की गई और मिठाई बाटी गई।