27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : राहुल गांधी से मिला मृतक NEET छात्र प्रदीप माहिच का परिवार, बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी कस्बे के नीट छात्र प्रदीप माहिच आत्महत्या मामले बुधवार सुबह मृतक छात्र प्रदीप माहिच के परिवार ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

राहुल गांधी से मिला मृतक NEET छात्र प्रदीप माहिच का परिवार। फोटो X @RahulGandhi

झुंझुनूं। गुढ़ागौड़जी कस्बे के नीट छात्र प्रदीप माहिच आत्महत्या मामले बुधवार सुबह मृतक छात्र प्रदीप माहिच के परिवार ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निवास पर मुलाकात की। राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी।

उनका कहना है कि प्रदीप नीट 2026 पेपर लीक प्रकरण से मानसिक रूप से बेहद आहत था और लगातार तनाव व भविष्य की चिंता के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इससे पहले मंगलवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी गुढ़ागौड़जी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और आर्थिक सहायता प्रदान की थी। परिजनों ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्हें न्याय मिलने का भरोसा मिला है।

' माफियाओं के हवाले परीक्षा प्रणाली'

मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर लिखा - 'आज NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला। उनका दर्द शब्दों में नहीं समा सकता। एक मां-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था। देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। और जब पेपर लीक होता है, तो सिर्फ एक परीक्षा नहीं टूटती- एक बच्चे का सपना, और एक पूरा परिवार टूट जाता है। प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं-एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है। जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफियाओं के हवाले कर दिया, और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं-मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है'।

राहुल गांधी ने परिवार से फोन पर की थी बात

बता दें कि 23 मई को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ प्रदीप के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी को फोन मिलाकर छात्र के पिता, मां और चाचा से बात करवाई थी। बातचीत के दौरान छात्र के पिता राजेश ने राहुल गांधी से कहा था कि परीक्षा सेंटर से बाहर निकलते ही बेटे ने भरोसे के साथ कहा था कि इस बार उसका चयन तय है। मां ने रोते हुए कहा था कि तीन बहनों का वह इकलौता भाई था, अब परिवार क्या करेगा। परिजनों की पीड़ा सुनकर राहुल गांधी ने कहा था कि बहुत दुखद घटना है।