15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में सिलेंडर फटने से छत गिरी, एक साल की बच्ची की मौत, धमाके के समय घर में थे 10 लोग

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सुल्ताना में सिलेंडर फटने से एक साल बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत गिर गई। छत के नीचे दबने से परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए है।
2 min read
Google source verification
cylander_blast.jpg

Jhunjhunu News: सुल्ताना में सिलेंडर फटने से एक साल बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत गिर गई। छत के नीचे दबने से परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना झुंझुनूं के सुलताना कस्बे के वार्ड नंबर 23 की है। सभी घायलों को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सुलताना पुलिस ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 23 में सुबह 5 बजे छत गिरने की सूचना मिली थी। फातमा (1 साल) पुत्री आरिफ की मौत हो गई। बच्ची के पिता आरिफ (30), माता नसीम (28), बेटी स्नाह (5) और आलिया (3) घायल हुए है। सभी को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी सिलेंडर फटने की पुष्टि नहीं की है। सूचना पर चिड़ावा एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।


घायल नसीम ने बताया कि वह सुबह बच्ची को दूध पिलाने की उठी थी। गैस पर दूध गर्म करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिससे मकान की पट्टियां टूटकर नीचे गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर मलबे में दबे लोगां को बाहर निकाला। तुरन्त सभी घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से हालात गंभीर होने पर सभी को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने फातिमा को मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जबकि स्नाह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वही तीन जनों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, नए साल की खुशी बदली मातम में

घर में दस सदस्य थे
परिवार के सदस्य ने बताया कि घटना के दौरान घर में दस सदस्य मौजूद थे। दूसरे कमरे में मौजूद होने से बच गए। बच्ची का पिता आरिफ गांव में ही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग