9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : पहले आम चुनाव में राजस्थान की इस सीट से चुने गए थे दो सांसद

Lok Sabha Election 2024 : जिले की यह इतिहास भी रोचक है कि पहले चुनाव में संयुक्त नाम वाले गंगानगर-झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में दो सांसदों ने जीत हासिल की थी। आरक्षित सीट से कांग्रेस के पन्नालाल बारू पाल व सामान्य सीट से राधेश्याम मोरारका ने जीत दर्ज की। गौरतलब है कि उस समय लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15 लाख सत्रह हजार 720 थी।    
2 min read
Google source verification
RJ Lok Sabha Election 2024

LS Election 2024 : पहले आम चुनाव में राजस्थान की इस सीट से चुने गए थे दो सांसद

RJ Lok Sabha Election 2024 : झुंझुनूं.जिले का लोकसभा क्षेत्र का इतिहास काफी रोचक है। लोकसभा क्षेत्र में कई जिले शामिल थे। देश में पहली बार 1952 में हुए लोकसभा चुनाव के समय गंगानगर-झुंझुनूं दो सदस्यीय लोकसभा क्षेत्र था। यानी नाम संयुक्त था, प्रत्याशी दो जीते थे। जानकारों के अनुसार इस लोकसभा क्षेत्र में गंगानगर और झुंझुनूं जिलों के संपूर्ण क्षेत्र के अलावा चूरू जिले की चूरू, राजगढ़ व तारानगर तहसील, नीम का थाना तहसील के कुछ गांव तथा जयपुर जिले का कुछ क्षेत्र शामिल था।

पहली बार बने दो सांसद
जिले की यह इतिहास भी रोचक है कि पहले चुनाव में संयुक्त नाम वाले गंगानगर-झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में दो सांसदों ने जीत हासिल की थी। आरक्षित सीट से कांग्रेस के पन्नालाल बारू पाल व सामान्य सीट से राधेश्याम मोरारका ने जीत दर्ज की। गौरतलब है कि उस समय लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 15 लाख सत्रह हजार 720 थी।

वर्तमान में हैं तीन जिले शामिल
वर्तमान में झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में तीन जिलों के विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पांच विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं जिले के हैं। एक फतेहपुर सीकर जिले का है। जबकि खेतड़ी व उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा नीमकाथाना जिले में है। ऐेसे में लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान में तीन जिलों के क्षेत्र आते हैं।

कांग्रेस की जयपुर में सभा : शेखावाटी के कार्यकर्ता होंगे शामिल
सीकर। भाजपा की बंपर सभाओं के बाद अब कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस छह अप्रेल को सुबह 11 बजे विद्याधर नगर स्टेडियम में जनसभा होगी। सभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आदि संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष सुनिता गिठाला ने बताया कि इसमें शेखावाटी से भी कार्यकर्ता जाएंगे। इस दौरान जनघोषणा पत्र भी जारी होगा।

चुनावी सरगर्मियों के बीच में सीएम का जिले का तीसरा दौरा
सीकर . मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पांच अप्रेल को जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे होने वाली आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सीएम के दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: नाकों, चेक पोस्ट पर ड्रग्स एवं शराब के परिवहन पर निगरानी

भाजपा जिला महामंत्री संजय सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के पांच अप्रेल को लक्ष्मणगढ़ आगमन की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया सहित अन्य नेताओं ने सभा को तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, सतीश पाटोदा, नवरंग लालासी, महेंद्र जोशी, राजेश खाखल, लक्ष्मण पीटीआई, उमाराम ढाका, नरेश खूड़ी आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग