22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी के साथ स्कूटर की सवारी भी करते थे भाजपा के यह दिग्गज नेता

कार्यकर्ता से मिलने पैदल ही उसके घर पहुंच जाते थे। सैनी को लोग मदन भाइजी के नाम से पुकारते थे। पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए रोडवेज में सफर करते थे। उनका कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव था। उनको सादगी पसंद थी। सादा जीवन और अनुशासान के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी कानूं से गहरा लगाव था।

2 min read
Google source verification
madan lal saini news

मोदी के साथ स्कूटर की सवारी भी करते थे भाजपा के यह दिग्गज नेता


madan lal saini news
झुंझुनूं/उदयपुरवाटी. सादा जीवन और अनुशासान के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का झुंझुनूं से गहरा लगाव था। सादगी पसदं सैनी ने 1990 में उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र (पूर्व में गुढ़ा) से चुनाव लड़ा और जीत हासिल करते हुए भाजपा का खाता खोला। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भी वे लगातार झुंझुनूं आते रहे। उन्होंने झुंझुनूं से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। सैनी विभिन्न पदों पर रहते हुए जब भी झुंझुनूं आते थे तो आम कार्यकर्ता की तरह आते थे। किसी कार्यक्रम के बाद वे किसी भी कार्यकर्ता से मिलने पैदल ही उसके घर पहुंच जाते थे। किसी कार्यकर्ता के घर जाने के लिए ना तो वे किसी साधन का इंतजार करते और ना ही किसी तामाझाम का । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोकसिंह बड़ागांव ने बताया सैनी को लोग मदन भाइजी के नाम से पुकारते थे। पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए रोडवेज में सफर करते थे। उनका कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव था।
सैनी सीकर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर रहे। सैनी लंबे समय तक अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहे। सैनी का ससुराल नवलगढ़ में है। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े रहे।


वीरेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह को हराया
मदनलाल सैनी ने पहला चुनाव उदयपुरवाटी विधानसभा (पूर्व में गुढ़ा) से 1990 में विधायक के रूप में लड़ा जिसमें जीत हासिल करते हुए पहली बार बीजेपी का खाता खोला था। उन्होंने जनता दल के वीरेन्द्र प्रताप सिंह को हराया था। बाद में उन्होंने 1991 में भाजपा की टिकट से झुंझुनूं से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। जिससे वे अयूब खान से हार गए थे। 1998 फिर से बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस के शीशराम ओला के सामने लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें बीजेपी को पहली बार तीन लाख से अधिक वोट मिले थे। सैनी 1995 में उदयपुरवाटी से जिला परिषद् के सदस्य भी रहे। सैनी 2008 में भाजपा की टिकट से उदयपुरवाटी विधानसभा चुनाव लड़ा।

सादगी पसंद थे सैनी


भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया व प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के लिए एक भारी क्षति है जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती। वे पार्टी के प्रति ईमानदार व अनुशासन पसंद थे। भाजपा नेता उमाशंकर महमिया ने कहा वे उनको सादगी पसंद थी। जिला महामंत्री राजेन्द्र भांभू, योगेन्द्र मिश्रा, अमर सिंह तंवर, कुबेर ङ्क्षसह शेखावत, विकास शर्मा लोटिया,संजय मोरवाल, गणेश तिवाडी, अजय सैनी, बुद्धराम सैनी, पंकज टेलर, पार्षद विजय सैनी, विपुल छक्कड़ ने संवेदना जताई है।


मोदी के साथ स्कूटर पर बैठते थे


विधानसभा व लोकसभा में प्रचार के लिए उन्होंने उदयपुरवाटी, गुढागौडज़ी सहित जिले के अनेक क्षेत्रों का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही सार्वजनिक सभा में कहा कि मदनलाल सैनी उनके पुराने मित्र हैं। वे दोनों एक ही स्कूटर पर यात्रा करते थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग