5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरू में ग्रामीणों ने शराब ठेके को नहीं हटाए जाने पर दी धरने की चेतावनी

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu

केरू में ग्रामीणों ने शराब ठेके को नहीं हटाए जाने पर दी धरने की चेतावनी

नवलगढ़. गांव केरू में शराब ठेके का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। ग्रामीणों ने शराब ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जहां पर शराब का ठेका संचालित किया जा रहा है उसके पास राजकीय विद्यालय है। इसके अलावा राजीव गांधी सेवा केन्द्र व आंगनबाड़ी केन्द्र भी नजदीक है। इससे ठेके कारण बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं आबादी क्षेत्र होने के कारण आमजन का भी आवागमन बना रहता है। शराब ठेके पास शराबी शराब पीकर उत्पात मचाते रहते हैं। ऐसे में शराब ठेके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शराब के ठेके को दूसरी जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की है। साथ ही शराब ठेके को शीघ्र दूसरी जगह पर स्थानांतरित नहीं किए जाने पर १७ अप्रेल से धरना देने व आन्दोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। विरोध जताने वालों में विकास कुमार, अमित कुमार, कपिल कुमार, अजब सिंह, अशोक कुमार, सुमेर, राजेश कुमार आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग