15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू

वीडियो : मंत्री के गनमैन पर करोड़ों रुपए ठगने का आरोप, सुनें आप भी…

झुंझुनूं जिले के एक मंत्री के गनमैन पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगा है। जयपुर के एक वकील ने यह आरोप लगाए हैं। उनके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Google source verification

उदयपुरवाटी. जयपुर से साटिण्डा धाम पहुंचे कुछ लोगों ने राज्य सरकार में एक मंत्री के गनमैन व एक अन्य व्यक्ति पर करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जयपुर निवासी एडवोकेट देशराज ने यह आरोप लगाए हैं। उसने हालांकि किसी मंत्री का नाम नहीं लिया। सिर्फ इतना ही कहा कि उदयपुरवाटी एक जनप्रतिनिधि के गनमैन कृष्ण सिंह शेखावत और एक अन्य मुकेश रोहिला ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इसके चलते ही वह यहां आए हैं ताकि कोई हल निकल सके। गौरतलब है कि ठगी के दूसरे आरोपी मुकेश रोहिला के खिलाफ जयपुर, चिड़ावा, उदयपुरवाटी सहित कई पुलिस थानों में धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं।

इनका कहना है।
आरोप निराधार है। मामले को लेकर मेरा कोई लेना देना नहीं है। जिसके साथ मेरा नाम जोडक़र आरोप लगाया जा रहा है। उस मुकेश रोहिला ने मेरे साथ भी धोखाधड़ी की है। इस संबंध में उदयपुरवाटी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया हुआ है।
कृष्ण सिंह शेखावत, गनमैन मंत्री