
कांग्रेस की रैली में कोई भारत माता की जय नहीं बोल सकता: नरेन्द्र कुमार
#mpnarendrakumar
झुंझुनूं. सांसद नरेन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस की रैली में कोई भी व्यक्ति या नेता भारत माता की जय नहीं बोल सकता। अगर किसी ने गलती से भारत माता की जय बोल दी तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। रोड नंबर दो स्थित एक समारोह स्थल पर भाजपा के जिला स्तरीय जन आक्रोश आंदोलन को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राजस्थान में परीक्षाओं के पेपर सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों की शह पर लीक हो रहे हैं। आम युवा पढाई करता रह जाता है और तत्कालीन शिक्षा मंत्री के परिवार के अनेक सदस्य आरएएस बन जाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं। उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि हमारे पन्ना प्रमुख साठ लोगों के सुख दुख सुनें। राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशम्भर पूनिया ने आरोप लगाया कि झुंझुनूं में बिना लेनदेन पट्टे नहीं दिए जा रहे। मंत्री व सभापति केवल एक समुदाय पर मेहरबान हंै।
इन्होंने भी किया सम्बोधित
सुशीला सीगड़ा, कमलकांत शर्मा, योगेन्द्र मिश्रा, प्यारे लाल ढूकिया, राकेश शर्मा, राजेश दहिया,रतन ङ्क्षसह तंवर, जयङ्क्षसह माठ,हरिङ्क्षसह गोदारा,असगर पहाडिय़ान, बनवारी लाल सैनी, धर्मपाल गुर्जर, कैलाश मेघवाल, राजेंद्र भांबू,कुबेर ङ्क्षसह शेखावत, सतवीर गुर्जर, सूरजगढ़ प्रधान बलवान ङ्क्षसह, सरोज स्योराण,सुमन कुलहरी,नीता यादव, सुनीता स्वामी, बगड़ चेयरमैन गोङ्क्षवद ङ्क्षसह राठौड़, शिवकुमार जेवरिया आदि ने सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने किया। इस दौरान सूरजगढ़ चैयरमेन पुष्पा देवी, कृष्ण कुमार जानू, अशोकङ्क्षसह बड़ागांव, रामनिरंजन पुरोहित, सुनील लाम्बा, रामस्वरूप सैनी, महावीर ढाका, शौकत अली चौहान, सौरभ सोनी, सुरेन्द्र सोनी, राकेश पाटन, अरुणा सिहाग,महेन्द्र जांगिड़, भूपेंद्र ङ्क्षसह शेखावत,प्रकाश सैनी, किशन गुर्जर,राजेंद्र कर्णावत, मनीष शर्मा, शब्द प्रकाश बियाण,राकेश सोनी, मोहन लाल सैनी, देशराज राड़,नरेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश सोनी,सचिन गुप्ता, नरेन्द्र ङ्क्षसह, बाबूलाल वर्मा, योगेन्द्र कटेवा, संजय गोयल, राजेंद्र नेहरा,होशियार ङ्क्षसह, संदीप नूनिया, संतोष शर्मा, दलीप स्वामी, मदन लाल सैनी,मुरली मनोहर शर्मा, प्रभू ङ्क्षसह बारहठ, संजय जाखड़, अशोक जाखड़ धमौरा, जयङ्क्षसह नूनिया, जलेङ्क्षसह बेरी, नरेन्द्र ङ्क्षसह झेरली,रोहिताश झेरली, रवि लाम्बा, विजेन्द्र हटवाल,ललित जोशी, महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, सुशील भार्गव, श्रीराम सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
--------------------------------
जिला प्रशासन पनपा रहा माफिया
जिला प्रशासन की शह पर माफिया हावी हैं। ङ्क्षसघाना में छतरियों पर, सूरजगढ़ में हवेलियों पर और नवलगढ़ में बदराणा जोहड़ पर कब्जे हो रहे हैं, प्रशासन इनको आंख मूंदकर शह दे रहा है।
सुभाष पूनिया, विधायक, सूरजगढ़
स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले ही नहीं
सरकार अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर नया नाटक कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि स्कूलों में पढ़ाने वाले तो खुद अंग्रेजी माध्यम में पढ़े हुए नहीं है। वे क्या पढ़ाएंगे? कुम्भाराम योजना बंद कर दी गई।
संतोष अहलावत, पूर्व सांसद
बिजली ना पानी
यह सरकार ना जनता को बिजली दे रही है ना ही पानी। पानी के लिए लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। जो प्रशासन व सरकार जनता को पानी नहीं पिला सकती है, उससे ज्यादा निकम्मापन कुछ नहीं हो सकता।
हर्षिनी कुल्हरी, जिला प्रमुख
-------------------------------
झलकियां
-धर्मपाल गुर्जर के कहने पर जिलाध्यक्ष मावंडिया ने हाथ खड़े नहीं किए तो गुर्जर ने उनको टोका तब हाथ खड़े किए।
-पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी को दूसरी पंक्ति में जगह दी गई।
-धूप तेज होने के कारण अनेक लोग बीच में ही उठकर चले गए।
-पिलानी क्षेत्र से अलग-अलग गुटों में आए कार्यकर्ता।
Published on:
31 May 2022 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
