30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navyanshi Mishra देखें छह साल की नव्यांशी का शिव तांडव स्रोत

अभी पहली क्लास में पढ़ रही रही है। उसे एक दर्जन से ज्यादा कविताएं कंठस्थ है। वीर रस से जुड़ी कविताएं ज्यादा पढ़ रही है। नव्यांशी ने बताया कि उसे बचपन से उसकी बहन दिव्यांशी मिश्रा कविता पाठ करना सिखा रही है। उसने मुझे शिव तांडव स्रोत व नृत्य सिखाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रस्तुति देती नव्यांशी मिश्रा।

Navyanshi Mishra देखें छह साल की नव्यांशी का शिव तांडव स्रोत

छह साल की नव्यांशी कर रही शिव तांडव नृत्य



Navyanshi Mishra झुंझुनूं. राजस्थान के झुंझुनूं शहर के इंदिरा नगर के जी ब्लॉक की रहने वाली नव्यांशी मिश्रा मात्र छह साल की उम्र में कविता पाठ व शिव तांडव नृत्य कर रही है। इसके अलावा वह जब तीन साल की थी तब उसे शिव तांडव स्रोत कंठस्थ हो गया था। पिता विजेन्द्र मिश्रा व मां स्वाति ने बताया कि चौदह अगस्त को पीरू सिंह स्कूल में उसकी कविता सुनकर अधिकारी प्रभावित हुए पंद्रह अगस्त को उसका जिला स्तर पर सम्मान किया गया। वह चुडैला, झुंझुनूं के आदर्श विद्या मंदिर,पारिजात पार्क सहित अनेक कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी। अभी पहली क्लास में पढ़ रही रही है। उसे एक दर्जन से ज्यादा कविताएं कंठस्थ है। वीर रस से जुड़ी कविताएं ज्यादा पढ़ रही है। नव्यांशी ने बताया कि उसे बचपन से उसकी बहन दिव्यांशी मिश्रा कविता पाठ करना सिखा रही है। उसने मुझे शिव तांडव स्रोत व नृत्य सिखाया है।