15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांप निकलने पर गया था पड़ोसी के घर, पड़ोसियों ने लाठियों से पीटकर कर दी उसी की हत्या

लाठी-डंडों से पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी अनिता ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6143364076391217688_w.jpg

सूरजगढ़. लाठी-डंडों से पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी अनिता ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति प्रकाश कुमार की काफी वर्षों से पड़ोसी सुमेर से अनबन चल रही है। बुधवार को सुमेर व सुमेर के परिवार के लोगों ने उसके पति की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसे घर के चबूतरे पर डाल कर चले गए। अनिता ने बताया कि शाम को सुमेर सिंह के घर सांप निकला था। परिवार के लोग सांप को मारने की कोशिश कर रहे थे। इतने में ही खेत से लौटे उसके पति प्रकाश कुमार भी सुमेर सिंह के घर चले गए। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। सुमेर सिंह सहित उनके परिवार के लोगों ने प्रकाश पर हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : कपड़े की दुकान पर लड़की से छेड़छाड़, चीखने पर भागा दुकानदार

इनका कहना है
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि लोटिया गांव में दो पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें प्रकाश कुमार की मौत हो गई। प्रकाश कुमार की पत्नी अनिता की रिपोर्ट पर सुमेर सिंह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रविंद्र कुमार, थानाधिकारी सूरजगढ़

यह भी पढ़ें : बैंक को बम से उड़ाने की धमकी देकर लूटे 24 लाख, सिर्फ 20 मिनट में ऐसे दिया वारदात को अंजाम