
झुंझुनूं के बड़ागांव की बेटी पारुल ने उड़ाया बोइंग 777, करवाएंगी हज का मुकद्दस सफर गांव में खुशियां
parul shekhawat jhunjhunu
झुंझुनूं. जिले की बेटियों पर हर किसी को नाज है। वे हर क्षेत्र में अव्वल रह रही है। यहां की बेटियां किसी से कम नहीं है। अब जिले के बड़ागांव की बेटी कैप्टन डॉ पारुल शेखावत ने जिले ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है।
पारुल शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए एयर इंडिया के पहले बड़े विमान बोइंग 777 को लेकर रवाना हुई। इस विमान में हज यात्रा के लिए 340 हज यात्री जेद्दाह के लिए रवाना हुए। एयर इंडिया इस तरह के बड़े विमान को सामान्यतया दिल्ली से लंबी दूरी के शहरों न्यूयार्क, शिकागो, सेनफ्रांसिस्को जैसे शहरों में ही इस्तेमाल करती है। लेकिन इस बार जयपुर से इस विमान को हज यात्रियों के लिए भी भेजा गया।
जयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार बोइंग 777 पहुंचा। जयपुर में एयरपोर्ट रनवे विस्तार के बाद यह संभव हो पाया है। मार्च 2017 से पहले रनवे विस्तार से पहले यह संभव नहीं था। हालांकि इसके बाद भी इस विमान की कोई शिड्यूल्ड़ उड़ान इसकी जयपुर से नहीं थी। शुक्रवार को पहली बार हज यात्रा के लिए यह विमान जयपुर पहुंचा।
पारुल के पिता रह चुके एसएमएस के अधीक्षक
अशोक सिंह बडागांव ने बताया कि पारुल के पिता डॉ.नरपत सिंह शेखावत सवाई मानसिंह अस्पताल और जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक रह चुके हैं। पारुल राजस्थान की पहली महिला कॉमर्शियल पायलट है।
दिल्ली से कई बार इस विमान का संचालन कर चुकी हैं पारुल जयपुर से जेद्दाह बोइंग 777 का संचालन करने से पहले पारुल दिल्ली से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस विमान का संचालन कई बार कर चुकी हैं। पारुल की इस उपलब्धि पर बडागांव में खुशी का माहौल है।
हज के पाक सफर के लिए शुक्रवार को दो उड़ाने रवाना हुई। पहली उड़ान में उम्रदराज हाजी में बाड़मेर के 85 वर्षीय हाजी खान, सबसे छोटे हाजी में जयपुर के 16 साल के अनस खान रवाना हुए। इस उड़ान में कुल 342 यात्री रवाना हुए। वहीं दूसरी उड़ान में उम्रदराज हाजी में जैसलमेर के 77 वर्षीय गफ्फर खान और सबसे छोटे हाजी में झालावाड़ के 19 वर्षीय नवाजिस अली रवाना हुए। इस उड़ान में 255 यात्री रवाना हुए।
Published on:
27 Jul 2019 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
