16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika raksha kavach : झुंझुनूं में गूंजा महिला सशक्तीकरण का संकल्प

महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहेंगी, बल्कि समाज में अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगी। उन्होंने महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।

less than 1 minute read
Google source verification
Fagotsav

राजस्थान पत्रिका के महिला सुरक्षा अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रोड नबर दो स्थित एसएस मोदी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सुरक्षा व सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहेंगी, बल्कि समाज में अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगी। उन्होंने महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार भी साझा किए। साथ ही पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक प्रयास बताया।कार्यक्रम में अर्चना शर्मा, मंजू शर्मा, पूनम, भारती जांगिड़, सोनिया शर्मा, सरला जांगिड़, बिनेश शेखावत, सुशीला राठौड़, नीरू, सुनिता चाहर, रजनी, मीना आर्य, ज्योति कंवर, कविता जांगिड़, रेखा दाधीच, पूनम तंवर, दीपिका सैनी, प्रीति शर्मा, प्रमिला, रेखा शर्मा, सीमा शर्मा, गायत्री शर्मा, सुमन गोदारा, अनिता पूनियां, रेणु शर्मा, संजिता, सुनितासिंह, दिव्या स्वामी, सुशीला खींची, मधु जांगिड़, एनी मसीह, रिंकु यादव व रिंकु कुलहरि सहित कई महिलाओं ने सशक्त नारी, सुरक्षित समाज का संकल्प लिया।

फागोत्सव में महिलाओं की उमंग, सेल्फी से दिया संदेश

राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस पर पत्रिका और एसएस मोदी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फागोत्सव में भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने होली के गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही स्कूल मैदान बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने की भी होड़ मची रही।