
सीकर.
राजस्थान के झुंझुनूं शहर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होगी। सभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खुद झुंझुनूं का दौरा कर मोदी की सभा की तैयारियों का जायजा ले चुकी हैं। इनके अलावा शेखावाटी के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पीएम की सभा में भीड़ जुटाने के लिए पसीना बहा रहे हैं।
खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ मार्च को देश के उन टॉप 10 जिला कलक्टरों का भी सम्मान करेंगे, जिन्होंने उनके ड्रीम प्रोजेक्ट से जुड़े तीन अभियानों में बेहतरीन कार्य किया है। इन जिला कलक्टरों में तीन महिला कलक्टर भी शामिल हैं। राजस्थान के सिर्फ दो ही कलक्टर होंगे।
ये जिला कलक्टर होंगे सम्मानित
इसलिए हो रहा है सम्मान
देश में सामुदायिक सेवाएं प्रभावी बनाने में अहम योगदान देने, पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन और बालिका शिक्षा में प्रभावी योगदान देने के लिए जिला कलक्टरों का सम्मान किया जाएगा। सीकर जिला कलक्टर को सामुदायिक सेवाएं प्रभावी बनाने और झुंझुनूं जिला कलक्टर को बालिका शिक्षा को बढ़ाना देने के लिए सम्मान प्राप्त होगा। इनके अलावा उन 200 महिलाओं का भी सम्मान होगा, जिनके प्रथम संतान बेटी हुई है।
शेखावाटी के नेताओं की अग्नि परीक्षा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झुंझुनूं में होने वाली सभा शेखावाटी के भाजपा नेताओं की अग्नि परीक्षा होगी। इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो भाजपा नेता पीएम की इस रैली में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। संभवतया उसी के आधार पर विधानसभा चुनाव 2018 के टिकट तय होंगे।
Updated on:
04 Mar 2018 04:55 pm
Published on:
04 Mar 2018 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
