
फाइल फोटो-पत्रिका
झुंझुनूं। सिंघाना पुलिस ने बनवास गांव में दबिश देकर गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गिरोह से जुड़े गुर्गे राहुल स्वामी की बहन काजल और उसके पति शिवगौतम स्वामी के मकान से 4 लाख 92 हजार 240 रुपए की नकदी और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि एक मामले में गिरफ्तार आरोपी रोहन गुर्जर ने पूछताछ में बताया कि काजल और शिवगौतम गैंग के सदस्य राहुल स्वामी के निरंतर संपर्क में हैं और उन्हें स्थानीय स्तर पर सूचनाएं व आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है।
सूचना पर पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में नकदी और मोबाइल बरामद किए गए। मौके पर मौजूद शिवगौतम स्वामी उसकी पत्नी काजल और मकान मालिक जगदीश प्रसाद स्वामी पैसे और फोन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने रकम और मोबाइल जब्त कर लिए। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दंपती ने एक बड़े भूखंड पर बिल्डिंग मटेरियल का शोरूम, गोदाम और दो मंजिला मकान बना रखा है। संपत्तियों के आय के स्रोतों की जांच की जा रही है। कार्रवाई सिंघाना थानाधिकारी सीताराम, पचेरी कलां थानाधिकारी राजपाल, बुहाना एएसआइ रामेश्वर के नेतृत्व में की गई।
Published on:
06 Nov 2025 06:05 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
