scriptPolice Station Babai | मुख्यमंत्री के आने से पहले इक्कीस गांवों का बदल गया थाना | Patrika News

मुख्यमंत्री के आने से पहले इक्कीस गांवों का बदल गया थाना

locationझुंझुनूPublished: Jun 06, 2023 11:03:13 pm

Submitted by:

Rajesh sharma

अधिसूचना में बबाई, गाडराटा, बुरका, कालोटा, माधोगढ़, दलेलपुरा, पदेवा, कांकरिया, नोरंगपुरा, सुनारी, सेफरागुवार, हरडिया, चीचडोली, चुंदाडा,ढाणी ढीमा, मण्डाना, प्रतापपुरा, अजीतपुरा, रसूलपुर, ताल व झेरवा गांव शामिल किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के आने से पहले इक्कीस गांवों का बदल गया थाना
मुख्यमंत्री के आने से पहले इक्कीस गांवों का बदल गया थाना
Police Station Babai खेतड़ी @पत्रिका. राजस्थान के मुख्यमंत्री नौ जून को झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के बबाई गांव में आएंगे।
उससे पहले एक खबर आई है। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में पुलिस चौकी बबाई को पुलिस थाने में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। मंगलवार को गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने आदेश जारी कर बबाई पुलिस थाने में शामिल 21 गांव की सूची जारी की। मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि अधिसूचना में बबाई, गाडराटा, बुरका, कालोटा, माधोगढ़, दलेलपुरा, पदेवा, कांकरिया, नोरंगपुरा, सुनारी, सेफरागुवार, हरडिया, चीचडोली, चुंदाडा,ढाणी ढीमा, मण्डाना, प्रतापपुरा, अजीतपुरा, रसूलपुर, ताल व झेरवा गांव शामिल किए गए हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.