
यहां कृष्ण के संग राधा ने खेली फूलों की होली
पचलंगी.
बुरे वक्त में होती है सच्चे मित्र की पहचान। पुरषोत्तम मास के अवसर भागवत सेवा समिति पचलंगी के तत्वावधान में क्षेत्र के जांटी वाले बालाजी मंदिर परिसर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन अवसर पर सोमवार को कथा वाचक पं. विनोद जोशी ने कथा में सुदामा चरित्र की कथा का वाचन करते कृष्ण सुदामा मित्रता की कथा पर प्रकाश डाला। वहीं कथा के माध्यम से सच्चे मित्र की पहचान बताई। जोशी ने बताया की कृष्ण- सुदामा की मित्रता को आज भी याद की जाती है। इस अवसर पर फूलों की होली का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने राधा - कृष्ण के संग होली खेली। समिति के अध्यक्ष मुक्ति लाल सैनी, सरपंच सरिता देवी, राधेश्याम चोटिया, नागेन्द्र झीरवाल, लाल चन्द बड़सरा, मदन लाल कुमावत, पुजारी बिहारी प्रसाद शर्मा , मुकेश जोशी, शशिकांता ललित शर्मा सहित श्रद्धालुओं ने कथा व्यास व कथा आयोजकों का शाल व साफा पहनाकर स्वागत किया।
भण्डारे के साथ महोत्सव का समापन
खेतड़ी. कस्बे के वार्ड 16 स्थित पीडब्लूडी कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मन्दिर में सोमवार को भण्डारे के साथ तीसरे हनुमान महोत्सव का समापन हुआ। पंडित मुरारीलाल शर्मा के सानिध्य में हवन व महाआरती का आयोजन हुआ। हवन की पूर्णआहुति में सुशील शर्मा, एसपी जांगिड़, जगदीश प्रसाद बागड़ी, लक्ष्मण राजोरिया, विनोद ठेकेदार, लाल सिंह शेखावत, श्रीराम लाम्बा, झाबरमल जांगिड़, राकेश बागड़ी, विजेश मारवाल, एसबी खान ने भाग लिया। इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भण्डारे में पंगत प्रसाद ग्रहण किया।
गोपीनाथ मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
खिरोड़. मुख्य बाजार में स्थित श्रीगोपीनाथजी मंदिर में सोमवार सुबह हवन पूजा-अर्चना सहित धार्मिक अनुष्ठान हुए। इससे पूर्वरात को बालाजी सत्संग मडल की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया। मंदिर पुजारी मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विशेष पूजा अर्चना, हवन आदि कार्यक्रम हुए। इस मौके पर घनश्याम शास्त्री, जगदीश प्रसाद शर्मा, हरिप्रसाद शर्मा, सुभाष शर्मा, सांवरमल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, महेश शर्मा, शंकरलाल पारीक, ज्ञानचंद व्यास, अशोक व्यास, बनवारीलाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद थे।
गायत्री महायज्ञ आज
मंडावा. शांतीकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंगलवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम प्रभारी तुलसीराम यादव ने बताया कि सुभाष चौक के पास मैदान में सुबह साढे 8 बजे आयोजित 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ में अनेक संस्कार अनुष्ठान होंगे।
Published on:
12 Jun 2018 01:45 pm

