
Rajendra Gudha
Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से 199 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। सभी को रिजल्ट का है इंतजार। लाल डायरी से सुर्खियों में आए उदयपुरवाटी सीट पर शिवसेना उम्मीदवार राजेंद्र गुढ़ा चुनाव लड़ रहे हैं। राजेंद्र गुढ़ा की क्या स्थिति है। अभी तक उन्हें कितने वोट मिले हैं। राजस्थान के उदयपुरवाटी विधानसभा सीट पर 6 चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। झुंझुनू उदयपुरवाटी विधानसभा में भाजपा की बढ़त लगातार जारी है। भाजपा के शुभकरण चौधरी और शिवसेना के राजेंद्र गुढ़ा के बीच कांटे की टक्कर है। 6 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के शुभकरण चौधरी 2593 मतो से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 16755 मत मिले, वहीं शिवसेना के राजेंद्र गुढ़ा को 14162 मिले। कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी 9076 मत मिले हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान की इस सीट पर हुआ बड़ा खेला, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त
2018 चुनाव में राजेंद्र सिंह गुढ़ा थे विजयी
इस सीट पर भाजपा ने पिछली बार के उपविजेता शुभकरण को ही अपनी पार्टी की ओर से मैदान में उतारा है। 2018 के चुनाव में यहां भाजपा की टक्कर बसपा से हुई थी, जिसमें ‘हाथी’ विजयी रहा। राजेंद्र सिंह गुढ़ा चुनाव 2018 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उदयपुरवाटी विधानसभा सीट के मतदाता किसे चुनते हैं, यह देखना रोचक होगा।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 Result : CEO प्रवीण गुप्ता ने विजय जुलूस बैन किया, बोले - सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
कुल 24 चरणों में पूरी होगी काउंटिंग
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जिला मुख्यालय झुंझुनूं में सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। यहां कुल 24 चरणों में काउंटिंग पूरी होगी। जिसके लिए 10 टेबल लगाई गई हैं। दोपहर तक सभी परिणाम आने की संभावना है। इस सीट से 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके अलावा नोटा का भी विकल्प मतदाताओं को दिया गया था।
उदयपुरवाटी विधानसभा में सात राउंड की मतगणना के बाद Update -
भाजपा - 16755
कांग्रेस - 9076
शिव सेना - 14162
यह भी पढ़ें - Rajasthan Election 2023 Results Live Update : राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस किसके सिर सजेगा ताज, खुलासा जल्द, मतगणना शुरू
Updated on:
03 Dec 2023 11:27 am
Published on:
03 Dec 2023 11:25 am

बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
