14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather watch : राजस्थान में अंधड़ ने ढहाया कहर : खेत में सो रहे परिवार पर गिरा पेड़, 11 साल की मासूम की मौत

प्रदेश में गुरुवार रात को मौसम का मिजाज पलट गया। अंधड़ की वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चहुऔर मिट्टी ही मिट्टी हो गई। लोगों के घरों से छतों पर लगे टीनशैड व छप्पर तक उड़ गए। अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे व पेड़ धराशायी हो गए। कई जगह जीएसएस स्ट्रक्चर व खंभे गिरने की वजह से ब्लैक आउट रहा।

2 min read
Google source verification

खेतड़ी उपखंड के राजस्व गांव अशोक नगर के खेत में पेड़ गिरने से घायल महिला।

प्रदेश में गुरुवार रात को मौसम का मिजाज पलट गया। झुंझुनूं जिले में गुरुवार रात अंधड़ ने कहर ढहाया। खेतड़ी उपखंड के गांव अशोक नगर में खेत में कुएं के पास सौ रही महिला व उसके चार बच्चों पर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे उसकी 11 साल की बेटी काजल की मौत हो गई। जबकि खुद महिला सावित्री देवी (28), 7 साल की बेटी टीना, 5 साल की नायरा व डेढ़ साल का बेटा अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद 108 एम्बुलेंस से सभी को राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर काजल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला सरदारशहर के उदासर गांव की रहने वाली है। उसके पति प्रदीप यहां बंटाई पर खेत लेकर परिवार सहित रह रहा है। घटना के वक्त प्रदीप मौके पर नहीं था। उधर खेतड़ी के ही कोलिहान नगर के वार्ड नंबर दो में टीनशडे गिरने से 60 वर्षीय महिला घायल हो गई। वहीं जसरापुर गांव के श्मशान भूमि में चिता की आग से वहां पर कई क्विंटल लकडिय़ों में आग लग गई। अंधड़ की वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चहुऔर मिट्टी ही मिट्टी हो गई। लोगों के घरों से छतों पर लगे टीनशैड व छप्पर तक उड़ गए। अनेक स्थानों पर बिजली के खंभे व पेड़ धराशायी हो गए। कई जगह जीएसएस स्ट्रक्चर व खंभे गिरने की वजह से ब्लैक आउट रहा। इससे पहले दिनभर बादलों की आवाजाही की वजह से तेज धूप और लू से राहत मिली। लेकिन उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सूरज निकलने के साथ ही धूप का असर भी तेज रहा। दोपहर होते ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके चलते धूप का असर कम हो गया और लू का एहसास कम रहा। शाम होने तक धूप-छांव का दौर चला। रात नौ बजे बाद तेज गति से अंधड़ चला। अंधड़ की गति कम होने के बावजूद भी तेज हवा के साथ मिट्टी उड़ती रही। मिट्टी उड़ने व बिजली गुल होने से लोगों को घुटन होने लगी। अंधड़ के साथ कई जगह बूंदाबांदी हुई। बिजली स्ट्र्रक्चर के धराशायी होने से बिजली निगम को भी नुकसान हुआ। बदले मौसम की वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट आंकी गई।

दो दिन आज व कल भी आंधी चलने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रव्रार व शनिवार को मौसम में बदलाव होता रहेगा। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी। बादल छाएंगे और मेेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती। इसके बाद आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के आसार हैं।