22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं की महिला ने अपनी चार बेटियों को दिल्ली के आश्रम में छोड़ा, बाबा ने सबसे छोटी का किया रेप

दिल्ली रोहिणी इलाके में संचालित बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में झुंझुनूं की लडक़ी से दुष्कर्म।

2 min read
Google source verification
Baba virendra dev dixit ashram rohini delhi

सीकर. डेरा सच्चा सौदा के दुष्कर्मी बाबा राम रहीम के बाद अब एक और बाबा की अय्यासियों का भांडा फूटा है। ये जगह है दिल्ली का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय वीरेन्द्र देव दीक्षित का आश्रम। यहां हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने दबिश दी तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एक महिला के आरोप सही मानें तो आश्रम में बाबा रोजाना 10 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इस मामले के तार राजस्थान से भी जुड़े हुए हैं।


जानिए दिल्ली के बाबा का राजस्थान से कनेक्शन

-दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में अवैध गतिविधियों के संचालन की पोल राजस्थान की वजह से खुली है।
-राजस्थान के झुंझुनूं जिले की एक महिला ने वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाई है।
-झुंझुनूं की महिला ने आरोप लगाया कि वह दिल्ली स्थित इस आश्रम में लम्बे समय से अनुयायी बनकर रह चुकी थी।
-उसे यहां का माहौल भक्ति के लिहाज से सही लगा तो महिला ने अपनी चार बेटियों को भी आश्रम में छोड़ दिया।
-आश्रम में छोड़ी गई झुंझुनूं की इस महिला की चार बेटियों में से एक बेटी नाबालिग बताई जा रही है।
-महिला का आरोप है कि उसकी सबसे छोटी नाबालिग बेटी के साथ दिल्ली आश्रम के बाबा ने दुष्कर्म किया।
-नाबालिग बेटी ने खुद यह बात मां को बताई तो उसका खून खौल उठा था। फिर बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया गया।
----
जानिए वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम की कुछ बातें

-दिल्ली के रोहिणी स्थित यह आश्रम चार मंजिल का है।
-यहां एक ही जगह दो आश्रम बने हुए हैं, दोनों के बीच सुरंग।
-दूसरे आश्रम को वीवीआईपी आश्रम के नाम से जाना जाता है।
-चारों मंजिलों में पर लड़कियों को उम्र के हिसाब से रखा जाता है।
-28 से 40 या इससे अधिक की महिलाओं के लिए चौथी मंजिल तय।
-दिल्ली के एनजीओ ने आश्रम से 41 लड़कियों को मुक्त करवाया।
-एनजीओ ने महिलाओं का शोषण होने की शिकायत कोर्ट से की।
-बाबा पर नग्न लड़कियों से मसाज कराने का भी आरोप।
-आश्रम की तीसरी मंजिल पर रहता था वीरेन्द्र देव दीक्षित।
-तीसरी मंजिल 28 साल से कम उम्र की लड़कियों के तय थी।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग