16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू

Video झुंझुनूं में आरएसएस का पथ संचलन, देखें वीडियो

मंच पर विभाग संघचालक अशोक सिंह शेखावत, प्रिंस स्कूल के निदेशक गुलझारी लाल कालेर, नगर संघचालक सुभाष क्यामसरिया रहे। जिला प्रचार प्रमुख सुभाष कुमार ने बताया कि परम वैभवी भारत होगा, संघ शक्ति का हो विस्तार। गूंज उठे, गूंज उठे भारत मां की जय जयकार की थीम पर कार्यक्रम हुआ।

Google source verification

झुंझुनूं. एक जैसी गणवेश, हाथ में दंड, एक साथ उठते कदम और हर तरफ से बरसते फूल। रविवार दोपहर बाद आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में ऐसा ही उत्साह का माहौल रहा। संघ के वीरधरा शक्ति संगम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन मोती लाल कॉलेज से शुरू हुआ। जो प्रमुख मागोंर् से होता हुआ केशव स्कूल पहुंचा। यहां कार्यक्रम हुआ। जिसे खासोली धाम के संत नवरत्नी गिरी, बगड़ दादूद्वारा के प्रमुख अर्जुनदास, आरएसएस के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने सम्बोधित किया। मंच पर विभाग संघचालक अशोक सिंह शेखावत, प्रिंस स्कूल के निदेशक गुलझारी लाल कालेर, नगर संघचालक सुभाष क्यामसरिया रहे। जिला प्रचार प्रमुख सुभाष कुमार ने बताया कि परम वैभवी भारत होगा, संघ शक्ति का हो विस्तार। गूंज उठे, गूंज उठे भारत मां की जय जयकार की थीम पर कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान विभाग प्रचारक झब्बर सिंह, विशम्भर पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, राजेन्द्र भाम्बू, गिरधारी खींचड़, बबलू चौधरी, राजेश बाबल, केके जानू, विपुल छक्कड़, राजकुमार मोरवाल, मनीष अग्रवाल, मंजू चौहान, ममता शर्मा, सावित्री सैनी सहित अनेक पदाधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।