बाद में शव को चिड़ावा के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना पर पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी, पार्षद लोकेश कटारिया, गंगाधर सैनी, सुरेंद्र सैनी, संतोष कुमार सैनी भी अस्पताल पहुंचे। रात को ही हेड कांस्टेबल मंजू ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। शव को नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलवीर चावला की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई हरीश सैनी ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है।