महिला अनीता के भाई ने शवों की पहचान करते हुए बताया कि वह तीन दिन से लापता थे, जिनकी परिजन तलाश कर रहे थे। हम देर शाम सेवर थाना भी पहुंचे थे, जहां पुलिस ने सुबह आने के लिए बोल दिया था, लेकिन अब पुलिस के माध्यम से ही सूचना मिली थी कि तीन शव मिले हैं, आकर के पहचान कीजिए। मृतक मिले तीनों जनों में मेरी बहन और भांजा है। एक अन्य जो युवक है, वह मेरी बहन का भांजा है। वजह अभी नहीं पता है कि घटना को अंजाम क्यों दिया है।