
सूर्य बदलेंगे राशि, जानें आप पर क्या होगा असर
Sun will change zodiac, know what will be its effect on you
झुंझुनूं. ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवम्बर को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर वृश्चिक राशि में जाएंगे। जब सूरज का राशि परिवर्तन होता हैए तो इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कई राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर भाग्यशाली रहता है। उनके सभी काम बनने लगते हैं। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस राशि में यह 16 दिसम्बर की सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। सूर्य देव के धनु राशि में जाते ही मल मास शुरू हो जाएगा। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर प्रभाव दिखाई देगा।
मेष: अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार.चढ़ाव का सामना कराएगा। मान.सम्मान की वृद्धि होगी।
वृषभ: राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काय.व्र्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा।
मिथुन: सोची.समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
कर्क: राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे शोध परक और रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: माता.पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
कन्या: सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और रणनीतियों का सही उपयोग करेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे।
तुला: खट्टे.मीठे अनुभव मिलेंगे। नेत्रों के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा।
वृश्चिक: सूर्य हर तरह से सफलता तो दिलाएंगे किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। मानसम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।
धनु: स्वास्थ्य विशेष से संबंधित बीमारी से सावधान रहना पड़ेगा। यात्रा आदि में सावधानी रखनी चाहिए।
मकर: बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अधिक सफल रहेंगे
कुंभ: राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा यद्यपि माता.पिता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से अच्छा ही रहेगा।
मीन: आध्यात्मिक विकास होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।
Published on:
16 Nov 2022 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
