
झुंझुनूं में आई सुनैना कुमारी ने की बड़ी घोषणा
झुंझुनूं. एशियाई बॉल्स की उपाध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा कि झुंझुनूं के खिलाडिय़ों में जीत का जज्बा है। यहां के खिलाड़ी अन्य खेलों की तरह एक दिन बॉल्स (लॉन बॉल)में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतेंगे।
झुंझुनूं आई सुनैना कुमारी ने कहा कि वे राजस्थान में लॉन बॉल खेल को बढ़ावा देंगी। इसके लिए तकनीकी एक्सपर्ट, कोच व अन्य जो भी मदद होगी उसके लिए हमेशा तैयार रहूंगी। यहां स्वागत सत्कार की परम्परा से मैं अभिभूत हूं। राजस्थान का देसी भोजन तो स्वादिष्ट के साथ गुणकारी भी है।
#sunaina kumari
जल्द होगी झुंझुनूं में नेशनल प्रतियोगिता
उन्होंने राजस्थान के झुंझुनूं शहर में मैदान का जायजा लिया। इसके बाद कहा कि मैदान अच्छा है। इसमें जो कमियां हैं उनको दिल्ली से एक्सपर्ट की टीम भेजकर दूर करवाएं जाएंगी। जल्द ही यहां भी लॉनबाल की राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। अच्छे कोच भेजकर खिलाडिय़ों को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
#sunaina kumari
51 किलो की माला से किया स्वागत
सुनैना कुमारी व भारतीय बोलिंग महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दौलत राम सैनी, सदस्य डॉ.अंजू लूथरा व तकनीकी निदेशक डॉ. शुभ्रा कथुरिया का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने नवनिर्मित लॉन बॉल के मैदान का उद्घाटन भी किया।
#sunaina kumari in jhunjhunu
राजस्थान बॉलिंग एसोसिएशन के निदेशक सुभाष योगी, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, सचिव संगीता योगी, तीरंदाजी संघ की सचिव रेणु योगी ,डॉ मीना शेखावत, अंजना शर्मा ,करुणा शर्मा , नवीन चाहर ,पार्षद प्रमोद बुडानिया ,अजय डूडी ,सुमित नूनिया ,मनीष गढ़वाल, मंजू ,पपीता कुलहरी ,अनिता बुडानिया, शर्मिला, तोगड़ा कला सरपंच निशा चौधरी ,जिला रग्बी संघ के सचिव दारा सिंह झाझडिय़ा व अन्य ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। संचालन सत्यवीर झाझडिय़ा ने किया।
#bfi
जानिए कौन है सुनैना कुमारी
सुनैना कुमारी कई वर्षों से खेलों से जुड़ी हुई हैं। खेलों को बढ़ावा दे रही हैं। वे अभी बॉलिंग फैडनेशन ऑफ एशिया की उपाध्यक्ष हैं। वे भारतीय ओलम्पिक संघ में भी बड़े पदों पर रह चुकी। अभी उपाध्यक्ष हैं। भारत में लॉन बॉल को बढ़ावा दे रही हैं। सुनैना कुमारी के दादा कई वर्षों तक भारतीय ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रह चुके।
Published on:
08 Dec 2021 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
