
झुंझुनूं क्षेत्र के काटली नदी क्षेत्र में नहर के पानी के लिए सर्वे करती टीम।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम ने शनिवार को राजस्स्थान के उदयपुरवाटी में काटली नदी के विभिन्न क्षेत्रों में वाटर रिजर्वेयर (जलाशय) बनाने के लिए सर्वे किया। टीम ने बाघोली, ककराना, चंवरा, चौफूल्या में सर्वे कर ग्राऊंड रिपोर्ट तैयार की। काटली नदी के बहाव क्षेत्रों में इन स्थानों में से उपयुक्त स्थानों पर वाटर रिजर्वेयर बनाया जाएगा, ताकि यमुना जल को जिले में अधिक से अधिक रिजर्व किया जा सके। सर्वे के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता महेंद्र कुमार बुरडक, नथमल खेदड़, सहायक अभियंता सुलभ कुमावत, नाथूराम तथा कनिष्ठ अभियंता शुभम गढ़वाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रेलवे लाइन के सहारे पाइप डालने की योजना
नहर के लिए पानी हरियाणा के ताजेवाला हैडवर्क्स (हथिनीकुंड बैराज) से लाया जाएगा। यह पानी पाइप लाइन के माध्यम से सबसे पहले चूरू जिले के राजगढ उपखंड के हांसियावास गांव में आएगा। जमीन अधिग्रहण में लगने वाला धन व समय बचाने के लिए टीम रेलवे लाइन के नजदीक-नजदीक पाइन बिछाने पर भी कार्ययोजना बना रही है। ताकि किसानों को भी परेशानी नहीं आए। हांसियावास के अलावा 3 से 4 वाटर रिजर्वेयर झुंझुनूं जिले में बनाने की योजना है।
Published on:
14 Apr 2024 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
