
Jhunjhunu News: सिंघाना कस्बे में सूदखोरों से उत्पीड़ित एक परिवार को इन दिनों कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रातें बितानी पड़ रही हैं। सुशील जांगिड़ अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चों और वृद्ध मां के साथ कई दिनों से घर के बाहर सोने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि एक सूदखोर ने उनके घर पर ताला लगा दिया है, जबकि वह दावा करते हैं कि उन्होंने पूरा कर्ज ब्याज सहित चुका दिया है। इसके बावजूद सूदखोर उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं और उन्हें डराकर और धमकाकर अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहा है।
सुशील जांगिड़ ने बताया कि उन्होंने पहले 4 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसे ब्याज सहित चुका दिया गया। इसके बदले सूदखोर ने उनसे दो खाली स्टाम्प पेपर, पांच चेक और उनके गवाह धर्मेन्द्र से भी पांच चेक और खाली कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। लेकिन, कर्ज चुकता करने के बावजूद सूदखोर दस्तावेज वापस नहीं कर रहा है और उनका डर दिखाकर उनसे और पैसे वसूलने की कोशिश कर रहा है। जब सुशील ने अतिरिक्त रकम देने से मना किया, तो सूदखोर ने उनके घर पर कब्जा कर लिया और मैनगेट पर ताला जड़ दिया। इस कारण सुशील और उनका परिवार दिन में घर के बाहर इधर-उधर घूमकर समय बिता रहा है, जबकि रात को कड़ाके की ठंड में घर के बाहर सोने को मजबूर है।
पीड़ित परिवार ने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है। सुशील जांगिड़ का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सिंघाना थाने में दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सुशील जांगिड़ का एसपी ऑफिस से परिवाद मिला था, लेकिन खुद सुशील जांगिड़ ने अभी तक मुझे को शिकायत नहीं की है। सुशील अपनी पीड़ा बताए और दस्तावेज लेकर आए। उसे न्याय दिलाया जाएगा। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रामसिंह यादव, थानाधिकारी सिंघाना
Updated on:
30 Jan 2025 03:34 pm
Published on:
30 Jan 2025 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
