16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Expose in murder : बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने गुस्से में बहनोई की गोली मार कर दी हत्या

हत्या के बाद पकड़े गए भाई समेत अन्य आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी भाई ने बताया कि बहन के लव मैरिज करने से कई सालों से वह गुस्से को दबाए बैठा था। लव मैरिज के बाद बहनोई के मजजाक में चैलेंज करने पर उसका गुस्सा और बढ़ गया। इसके चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़े गए भाई समेत अन्य आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी भाई ने बताया कि बहन के लव मैरिज करने से कई सालों से वह गुस्से को दबाए बैठा था। लव मैरिज के बाद बहनोई के मजजाक में चैलेंज करने पर उसका गुस्सा और बढ़ गया। इसके चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Expose in murder

महपालवास में युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी।

सूरजगढ़ थाना इलाके महपालवास गांव में छह अगस्त की बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने बहनोई की रात को गोली मार और तलवार से हाथ काटकर की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़े गए भाई समेत अन्य आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी भाई ने बताया कि बहन के लव मैरिज करने से कई सालों से वह गुस्से को दबाए बैठा था। लव मैरिज के बाद बहनोई के मजजाक में चैलेंज करने पर उसका गुस्सा और बढ़ गया। इसके चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने 72 घंटे में बाद पांच आरोपियोें का पकड़ लिया। एसपी राज​र्षि राज वर्मा ने बताया कि मृतक अंकित उर्फ अमित जाट का पहले मुय आरोपी रिंकू सिंह की चचेरी बहन के साथ मिलना-जुलना था। इसके बाद उसने उसे छोड़कर रिंकू की सगी बहन के साथ शादी कर ली। इस शादी से पहले से ही रिंकू सिंह और मृतक अंकित उर्फ अमित के बीच रंजिश थी। एक बार रिंकू सिंह ने अंकित उर्फ अमित को थप्पड़ मारा था। इसके बाद अंकित उर्फ अमित ने उसकी सगी बहन से शादी करने की धमकी दी और बाद में शादी भी कर ली। इसके बाद भी अंकित उर्फ अमित कई बार रिंकू सिंह का मजाक बनाता था। रिंकू काफी समय से बदला लेने का मानस बना रहा था। छह अगस्त की शाम को रिंकू सिंह ने अपने साथियों के साथ अंकित उर्फ अमित की हत्या कर दी। घटना के वक्त रिंकू सिंह समेत सात लोग थे। इनमें से बोलेरो चालक मोहित जाट को पुलिस पूर्व में गिरतार कर हत्या में काम ली गई बोलेरो जब्त कर चुकी है। वहीं बीती रात को चूरू जिले के मेहरासर गांव में दबिश देकर मुय आरोपी कुशलपुरा निवासी मृतक के साले रिंकू सिंह के साथ चिमा का बास निवासी दक्षित जाट, धींगड़िया निवासी सुमित राजपूत तथा चांदू सिंह की ढाणी तन जाखोद निवासी विकास खाती को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। दो नामजद आरोपी अभी फरार है।

एक आरोपी दक्षित हाल ही में छूटा जमानत पर

अब तक गिरफ्तार पांच आरोपियों में से दक्षित जाट का आपराधिक रेकॉर्ड भी सामने आया है। पिछले महीने ही 25 जुलाई को दक्षित को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरतार किया था। लेकिन वह जमानत पर छूट आया और बाहर आते ही उसने रिंकू सिंह के साथ मिलकर यह वारदात कर डाली। एसपी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए एएसपी फूलचंद मीणा, चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल तथा छह थानों के एसएचओ के नेतृत्व में 10 टीमें बनाई थी। जिन्होंने करीब 50 से अधिक जगहों पर दबिशें दी। 200 से अधिक लोगों से पूछताछ और 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों को पकड़ा है।

गुस्सा सालों पुराना, प्लान एक दिन में तैयार किया

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि रिंकू सिंह और मृतक अमित उर्फ अंकित में झगड़ा सालों पुराना है। रिंकू सिंह को पता चला कि अमित उर्फ अंकित घर आया हुआ है तो उसने अपने दोस्तों को बुलाया और हमला कर दिया।