27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं में उप चुनाव को लेकर आया यह बड़ा बयान 

भाजपा के उच्च पदस्थ पदा​धिकारियों ने दो टूक कह दिया है कि ​भितरघात करने वालों की लिस्ट उनके पास है। अब किसी ने पार्टी के ​खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे किसी भी सूरत में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। चुनाव में किसने भितरघात किया और किसने मन से साथ दिया, इसकी पूरी रिपोर्ट हमारे पास है। अब सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। जिसे भी टिकट मिले, उसका पूरा साथ देना है।

2 min read
Google source verification

राजस्थान के झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव होंगे। भाजपा व कांग्रेस सहित अनेक दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं भाजपा ने इसका लेकर सख्त संदेश दिया है। भाजपा के उच्च पदस्थ पदा​धिकारियों ने दो टूक कह दिया है कि ​भितरघात करने वालों की लिस्ट उनके पास है। अब किसी ने पार्टी के ​खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे किसी भी सूरत में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा। चुनाव में किसने भितरघात किया और किसने मन से साथ दिया, इसकी पूरी रिपोर्ट हमारे पास है। अब सभी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना है। जिसे भी टिकट मिले, उसका पूरा साथ देना है। विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यालय जयपुर में रविवार को आयोजित बैठक में कभी सख्त अंदाज तो कभी नरमी से पदाधिकारियों ने यह बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अब बाग़ी चुनाव लड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बागियों को निष्कासन के बाद किसी भी सूरत में वापस पार्टी में शामिल भी नहीं किया जाएगा।

संगठन को मजबूत करें

बैठक को राजस्थान भाजपा की सहप्रभारी विजया राहटकर, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भढ़ाना ने मण्डल स्तर पर संगठन संरचना को मज़बूत कर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों पर प्रवास के लिए निर्देशित किया।

यह रहे मौजूद

इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, निषीत चौधरी, राजेंद्र भाम्भू, दशरथ सिंह शेखावत,राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, राजेश गुर्जर, ज़िला महामंत्री सरजीत चौधरी, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा, सुनील लांबा, कमल कान्त शर्मा, भादरमल स्वामी, सतीश खींचड़, बलजीत शर्मा, अरुणा सिहाग, रजनीश चनाना, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, विकास पुरोहित,आशुसिंह शेखावत सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।