6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं में करंट से दो दिन में तीन की मौत, आप बरतें यह सावधानी 

शुक्रवार को एक करंट लगने से इस्लामपुर गांव निवासी जहांगीर की पंचदेव मंदिर के पास मौत हो गई थी। शनिवार को बिसाऊ में कपड़े सुखाते समय तार में करंट लगाने से वार्ड 24 के शीतला चौक के पास रहने वाली बबीता (30) की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

सहायता रा​शि सौंपते मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार।


बरसात के मौसम में करंट लोगों की जान ले रहा है। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दो दिन में तीन लोगाें की करंट से मौत हो चुकी। शुक्रवार को एक करंट लगने से इस्लामपुर गांव निवासी जहांगीर की पंचदेव मंदिर के पास मौत हो गई थी। शनिवार को बिसाऊ में कपड़े सुखाते समय तार में करंट लगाने से वार्ड 24 के शीतला चौक के पास रहने वाली बबीता (30) की मौत हो गई। बिसाऊ में ही जांगिड़ भवन के निकट करंट से दिनेश की मौत हो गई।

आप यह सावधानी बरतें

-बिजली के खंभों से दूर रहें।

-बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को नहीं बांधे।

-बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करें।

-नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें।

-खेत की मेड़ पर यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करें ।

- बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज (लाइनमैन), जेईएन संबंधित सब स्टेशन पर सूचना दें।

-यदि बारिश में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो और आस-पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचे व दूसरों को भी सावधान करें ।

-यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचें।

-किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्र न करे ।

-. बिजली खंभों की चार दीवारी या बाउंट्रिवाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है।

- घर में उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें।

-घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिग जरूर कराएं व अपने उपकरण को उससे जोड़े रखे।

-अपने सभी स्विच, एमसीबी, इएलसीबी उच्च कोटि की ही काम में लें।

-कूलर में पानी डालने से पहले बटन बंद करें व तार हटाएं।

सहायता रा​शि सौंपी

झुंझुनूं. पंचदेव मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर को करंट लगने के बाद बारिश के पानी में बहने से युवक की मौत हो गई थी। मामले में बीडीके अस्पताल में पूर्व विधायक राजेंद्र गुढ़ा व मृतक के परिजन धरने पर बैठे थे। दूसरे दिन शनिवार को मृतक के परिजन को मुआवजा और संविदा पर नौकरी का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।धरना स्थल पर शनिवार दोपहर को एडीएम रामरतन सौंकरिया, एएसपी पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने वहां मृतक के परिजन से वार्ता की। वार्ता के दौरान मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी व जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। इस दौरान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार ने मृतक के परिवार को एक एक लाख रुपए की सहायता दी गई। धरना समाप्ति के बाद मृतक जहांगीर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग