19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमाल: मंगल पर उतारने के लिए बनाया तीन पहिए का रोवर, दो यात्री चला सकेंगे, 500 किलो वजन सहन करेगा

special news : रोवर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है, कि यह मंगल ग्रह की विपरीत स्थितियों में भी बेहतर तरीके से काम कर सकेगा। यह हर मौसम व हर तापमान के अनुकूल है। इसका वजन मात्र 65 किलो है।

less than 1 minute read
Google source verification
कमाल: मंगल पर उतारने के लिए बनाया तीन पहिए का रोवर, दो यात्री चला सकेंगे, 500 किलो वजन सहन करेगा

कमाल: मंगल पर उतारने के लिए बनाया तीन पहिए का रोवर, दो यात्री चला सकेंगे, 500 किलो वजन सहन करेगा

झुंझुनूं. बिट्स पिलानी के विद्यार्थियों ने मंगल ग्रह के लिए विशेष रोवर तैयार किया है। तीन पहिये का यह रोवर पैडल से चलेगा। इसे दो यात्री एक दूसरे की विपरीत दिशा में बैठकर चला सकेंगे। कार्बन फाइबर से बना यह रोवर मजबूत होने के साथ वजन में काफी हल्का है। इसे मंगल तक ले जाना काफी आसान है। इसके पहियों व पैडल को चेन की जगह मजबूत बेल्ट से जोड़ा गया है, जो पांच सौ किलो तक वजन सहन करने की क्षमता रखता है। बिट्स के निदेशक प्रोफेसर सुधीरकुमार बरई ने बताया कि अमरीका के अलबामा के हंट्सविले में नासा मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज (एचईआरसी) 2023 नाम दिया गया। इसमें 8 देशों की 61 अंतरराष्ट्रीय टीमों ने भाग लिया। इसमें बिट्स पिलानी की टीम ’’इंस्पायर्ड कार्टर्स ग्रेविटी’’ ने प्रोजेक्ट रिव्यू अवार्ड के लिए पूरे एशिया में पहला स्थान प्राप्त किया। दुनिया के 8 देशों की 61 अंतरराष्ट्रीय टीमों में बिट्स की टीम की ओर से बनाए गए विशेष मार्स रोवर ने 12वां स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि बिट्स की टीम ने प्रोजेक्ट में लगातार दूसरे वर्ष एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रो. बरई ने बताया कि यह टीम के लिए गर्व करने वाली उपलब्धि है। प्रो. गजेन्द्र सिंह चौहान व प्रोफेसर मनोज सोनी ने बताया कि इस रोवर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है, कि यह मंगल ग्रह की विपरीत स्थितियों में भी बेहतर तरीके से काम कर सकेगा। यह हर मौसम व हर तापमान के अनुकूल है। इसका वजन मात्र 65 किलो है। नासा में प्रजेंटेशन के दौरान बिट्स की टीम ’’इंस्पायर्ड कार्टर्स ग्रेविटी’’ ने चलाकर इसे दिखाया। इसमें एक छोटी बैट्री भी लगाई गई है। बैट्री ने इसके संचालन और आसान बना दिया है।


बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग