
झटावा खुर्द के दो युवक चुराते थे नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट
झुंझुनूं. नगर परिषद की ओर से शहर में लगाई गई महंगी स्ट्रीट लाइट चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जबकि एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। कोतवाली थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह देगड़ा ने बताया कि रणजीतसिंह जाट निवासी न्यू हाऊसिंग बोर्ड ने रिपोर्ट दी थी कि नगर परिषद की ओर से लगाई गई महंगी स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से लगातार चोरी हो रही हैं। इसी क्रम में नौ अगस्त को दो युवक बंधे का बालाजी के पास पीपली चौक और गेट के पास लगे पोल से लाइटें उतार रहे थे। इस पर वार्ड नंबर 59 के पार्षद जुबैर को शक होने पर उसने नगर परिषद के लाइनमैन मुकेश कुमार को बुलाया और दोनों युवकों को पकड़ लिया। इनमें एक युवक ने अपना नाम रवींद्र कुमार निवासी बागा पडता की ढाणी (मलसीसर) बताया। जबकि दूसरा युवक अशोक कुमार निवासी झटावा खुर्द वहां से भागने में सफल हो गया। आरोपी रवींद्रकुमार को पुलिस कोतवाली थाने में ले आई और जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसके साथ अशोक कुमार मेघवाल (27) व अशोक कुमार उर्फ घोडिय़ा जाट (23) निवासी झटावा खुर्द शामिल हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। चोरी का आरोपी अशोक कुमार मेघवाल नगर परिषद में स्ट्रीट लाइट लगाने वाले ठेकेदार के यहां पर मजदूरी करता था। ऐसे में उसे जानकारी रहती थी कि कब और कहां महंगी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। पुलिस गिरफ्त में आए अशोक कुमार मेघवाल व अशोककुमार उर्फ घोडिय़ा जाट का गांव झटावा खुर्द है। पहले गिरफ्तार हो चुका आरोपी रवींद्रकुमार भी अशोक कुमार उर्फ घोडिय़ा जाट का दोस्त है। ऐसे में अशोककुमार मेघवाल ठेकेदार के यहां काम करता था तो घोडिय़ा व रवींद्र को लाइटें कहां और कब लगी इसकी जानकारी आसानी से मिल जाती थी। आरोपियों ने शहर से एक दर्जन स्ट्रीट लाइटें चोरी करना कबूल किया है।
Published on:
26 Aug 2021 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
