1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाचा की गोली मारकर हत्या, मौके पर मिले चार गोलियों के खोल

पिलानी कस्बे में धींधवा सर्किल के पास एक फ्लैट में बीती रात को हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के सगे भतीजे पर हत्या का आरोप है।

less than 1 minute read
Google source verification
Uncle shot dead in Pilani Jhunjhunu

झुंझुनूं। पिलानी कस्बे में धींधवा सर्किल के पास एक फ्लैट में बीती रात को हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के सगे भतीजे पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने मौके से चार गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं। चाचा-भतीजे में संपत्ति का विवाद कई सालों से चल रहा था। चार महीने पहले आरोपी अपनी चाची पर पिस्तौल तानकर जबरदस्ती कैम्पर गाड़ी लेकर भाग गया था।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाढ़ड़ा थाना इलाके के डांडमा गांव निवासी रतन सिंह दो साल से कस्बे में ही भगीना रोड पर किराए का मकान लेकर अपने परिवार के साथ रह रहा था। बीती रात को रतनसिंह अपने भांजे सचिन के धींधवा सर्किल स्थित फ्लैट पर सो रहा था। रात को करीब 12 बजे दो युवक आए। उन्होंने रतनसिंह पर गोलियां बरसाई। इससे रतनसिंह की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पास में सोया भांजा सचिन कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें : नदी पर मछली मारते हाथ में फटा टोटा, युवक की हथेली उड़ी

सचिन के अनुसार उसने तीन युवकों को एक बाइक पर जाते हुए देखा। इनमें से एक मृतक का भतीजा अंकित उर्फ धौलिया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया गया। नाकाबंदी करवाई गई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।

Story Loader