Age Relaxation in EWS Reservation: ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए दस प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान में आयु सीमा में छूट को भी शामिल कर लिया गया है। हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती में आयु सीमा में पांच साल की छूट का प्रावधान किया है। फिलहाल हरियाणा में पुलिस की नौकरी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से कम है।