30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Interview के आधार पर AIIMS में मिलेगी नौकरी, लास्ट डेट, उम्र सीमा संबंधित सभी डिटेल्स देखें यहां

AIIMS Recruitment: एम्स कल्याणी ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने से पहले यहां देखें डिटेल्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 27 Dec 2024, 3:06 PM IST

AIIMS Recruitment

AIIMS Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स कल्याणी ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर शैक्षणिक) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट aiimskalyani.edu.in पर जाकर अप्लाई करें।


एम्स कल्याणी भर्ती संबंधित जरूरी डिटेल्स (AIIMS Kalyani Bharti)

एम्स कल्याणी की इस भर्ती के लिए 21 जनवरी 2025 या उससे पहले तक अप्लाई कर सकते हैं। एम्स कल्याणी ने 45 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। चुने गए कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 15,600 रुपये से 39,100 रुपये + ग्रेड पे 6,600 रुपये दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी कैंडिडेट्स के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। 

यह भी पढ़ें- SBI की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, ध्यान से अपलोड करें फोटो और हस्ताक्षर

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन (AIIMS Recruitment Selection Process)

एम्स की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू ऑनलाइन और ऑफलाइन (हाइब्रिड मोड) में आयोजित किया जा सकता है। इंटरव्यू के लिए 21 जनवरी और 22 जनवरी 2025 का दिन निर्धारित किया गया है। इंटरव्यू का आयोजन सुबह 9:00 बजे होगा। इंटरव्यू एम्स कल्याणी के प्रशासनिक भवन में लिया जाएगा।