
SBI Recruitment:स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2024 है। अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
एसबीआई की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर 2024 से शुरू है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ये भर्ती लद्दाख यूटी (लेह और कारगिल घाटी) के लिए निकाली है, जिसके जरिए कुल 50 पद भरे जाने हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडटे्स की न्यूनतम उम्र 01-04-2024 तक 20 वर्ष से कम होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी गई है।
इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन होगा। प्रीलिम्स का आयोजन जनवरी 2025 और मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में होगा। हालांकि, ये संभावित तारीख है। परीक्षा की तिथियों में बदलाव हो सकता है।
Updated on:
27 Dec 2024 02:22 pm
Published on:
27 Dec 2024 02:22 pm
