26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AMU में निकली Guest Teacher के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, करें आवेदन

AMU Recruitment 2018 के तहत Guest Teacher के 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आॅफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 13 Jul 2018, 6:34 PM IST

AMU Recruitment 2018

AMU में निकली Guest Teacher के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, करें आवेदन

AMU Recruitment 2018: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने अतिथि शिक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखरी तारीख 23 जुलाई, 2018 रखी गई है। AMU Recruitment 2018 के तहत Guest Teacher के 7 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आॅफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।


भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

पद का नाम: अतिथि शिक्षक
रिक्त पदों की संख्या: 07

अतिथि शिक्षक के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव: अतिथि शिक्षक के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार Bussiness Administration में मास्टर डिग्री हासिल कर रखा हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक।

अतिथि शिक्षक के पद के लिए वेतनमान: इस पद पर चयनित वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 25,000 रुपए सैलेरी दी जाएगी।

जॉब लोकेशन: अलीगढ़

चयन प्रोसेस: योग्य उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह इंटरव्यू 28 जुलाई, 2018 को 12:30 PM बजे होगा।

कैसे करें अप्लाई: अभ्यर्थी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की आॅफिशियल वेबसाइट amuregistrar.ac.in पर एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर, उसे निर्धारित प्रारूप में भरकर साथ ही आवश्यक दस्तावेज अटैच करके नीचे दिए गए पते पर 23 जुलाई, 2018 तक भेज दें।

आवेदन पत्र भेजने का पता:aligarh muslim university , Aligarh, Uttar Pradesh 202001

AMU Guest Teacher Recruitment 2018 की विस्तृत अधिसूचना के लिए यहां पर क्लिक करें।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का परिचय
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भारत के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक आवासीय शैक्षणिक संस्थान है। इसकी स्थापना 1875 में सर सैयद अहमद खान द्वारा की गई थी और 1920 में भारतीय संसद के एक अधिनियम के माध्यम से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। मूलतः यह मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज था, जिसे महान मुस्लिम समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान द्वारा स्थापित किया गया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शिक्षा के पारंपरिक और आधुनिक शाखा में 250 से अधिक पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं।