
BECIL Recruitment 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए हैं। इन पदों को पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2021 से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के चलते वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन जमा करें। नही तो यह सुनहरा मौका आपके हाथ से चला जाएगा। आखिरी तारीख बीत जाने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जारी की गई नोटिफिकेशन के अधार पर साइबर क्राइम थ्रेट इंटेलिजेंस एनालिस्ट, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर (एस) / साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन रिसर्चर (एस), सॉफ्टवेयर डेवलपर (एस) / सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर (एस) और लीगल असिस्टेंट के 6 पदों पर भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मई 2021
बेसिल भर्ती 2021 रिक्ति विवरण
साइबर क्राइम थ्रेट इंटेलिजेंस एनालिस्ट- 1 पद
साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर (एस) / साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन रिसर्चर (एस) - 1 पद
सॉफ्टवेयर डेवलपर (एस) / सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर (एस) - 3 पद
लीगल असिस्टेंट- 1 पद
बेसिल भर्ती 2021 पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
साइबर क्राइम थ्रेट इंटेलिजेंस एनालिस्ट के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई और बीटेक होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स में एमटेक या फिर एमसीए होना जरूरी है।
बेसिल भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को केवल वेबसाइट www.becil.com या https://becilregistration.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कोई अन्य माध्यम/आवेदन का तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है।
Updated on:
28 May 2021, 7:25 PM IST
Published on:
28 May 2021, 7:24 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.