DSSSB Recruitment 2021 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा कई पदों की भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए है जिसके तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), सहायक शिक्षक, एलडीसी, पटवारी, हेड क्लर्क पदों के लिए भर्ती की जानी है जिनमें कुल 7236 खाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए 6358 पद टीजीटी की, 554पद प्राइमरी और नर्सरी में सहायक शिक्षक के लिए रखे गए है। जो अभ्यर्थी इन पदों को पाने के इच्छुक हैं वे डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 24 जून तक आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार इस बात का ख्याल रखें की इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर होगा।