
BHEL Recruitment 2021
नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने ट्रेड अपरेंटिस के लिए बंपर भर्ती निकाली है। ये वैकेंसी उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित BHEL के लिए निकाली गई हैं। इस वेकेंसी के अनुसार 120 ट्रेड अप्रेंटिस और 30 टेक्निशियन अप्रेंटिस की भर्तियां होंगी।
ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए 2 जनवरी 2021 से 16 जनवरी 2021 तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस पद के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना है। भेल ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती 2021 में केवल वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा और आईटीआई किया हो।
इस भर्ती में के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले एक बार भेल द्वारा जारी ट्रेड अपरेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख ले। इसके साथ ही उम्मीदवार BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट jhs.bhel.com पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए भेल ने आयु सीमा भी निर्धारित की है। इस आवदेन को करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। सबसे अच्छी बात इस पद के लिए किसी भी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
इन पदों पर निकली है भर्ती
ट्रेड अप्रेंटिस
Published on:
04 Jan 2021 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
