UPPCL AE Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत यूपीपीसीएल कुल 11 पदों पर नियुक्तियां करेगा। इनमें जनरल के 5, ओबीसी 3, ईडब्लूएस 1 और एससी के 2 पोस्ट पर नियुक्तियां करेगा। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी 2021 से शुरू हो रही है। ऐसे में इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस पोस्ट पर आवेदन करने के पहले सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें, क्योंकि अगर आवेदन फॉर्म में कोई गड़बड़ी पकड़ी जाती है तो आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।