टेक्नीशियन के लिए 10वीं पास वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेशन किया हो। जबकि स्टेशन कंट्रोलर और जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, सेक्शन इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में बीई या बीटेक होना जरूरी है।